For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

अल्मोड़ा : सरहद पर तैनात जवानों को भेजी तीन हजार राखियां

02:36 PM Aug 02, 2024 IST | CNE DESK
अल्मोड़ा   सरहद पर तैनात जवानों को भेजी तीन हजार राखियां
जवानों को भेजी तीन हजार राखियां
Advertisement
















सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था द्वारा सीमा में तैनात सेना के वीर जवानों के लिए रक्षाबंधन पर्व हेतु तीन हजार राखियां भेजी गईं।

यह राखियां कैप्टन अमरिंदर सिंह, सूबेदार रमेश कुमार सिंह व सूबेदार मेजर मदन सिंह को संयुक्त रूप से सौंपी गई। इन्होंने महिलाओं को आस्वस्थ किया कि वे राखियां समय पर सीमा पर पहुंचवा देंगे।

Advertisement

संस्था की महिलाओं ने कहा राखी का त्यौहार याद दिलाता है कि वहां दूर सरहद पर कोई है, जो हर लम्हा खड़े रहकर हमारे देश, परिवार और हमारी रक्षा कर रहा है। आज वे उन सभी भारतीय सेना के जवानों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए राखियां भेज रहे हैं।

Advertisement

यह राखियां अध्यक्ष रीता दुर्गा पाल एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय, उपाध्यक्ष चंद्रा अग्रवाल, सचिव पुष्पा सती, प्रचार— प्रसार मंत्री ममता चौहान एवं अदिति अग्रवाल पांडे द्वारा दी गई।

Advertisement

×