For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.
Advertisement

ब्रेकिंग अपडेट : चार राज्यों में विधानसभा चुनावों का ऐलान

04:50 PM Mar 16, 2024 IST | CNE DESK
ब्रेकिंग अपडेट   चार राज्यों में विधानसभा चुनावों का ऐलान
Advertisement

नई दिल्ली | चुनाव आयोग ने आज 16 मार्च को लोकसभा चुनाव के साथ चार राज्यों आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया।

आंध्र प्रदेश में 13 मई को एक फेज में वोटिंग होगी। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में भी एक फेज में 19 अप्रैल को मतदान होगा। ओडिशा में चार चरणों में 7, 13, 25 मई और एक जून को वोट डाले जाएंगे। व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें - Click Now

Advertisement
Advertisement

इनके अलावा गुजरात की 5, यूपी की 4, हरियाणा, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, राजस्थान, कर्नाटक, तमिलनाडु की 1-1 विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा। यहां उस क्षेत्र में होने वाले लोकसभा चुनाव के साथ ही नोटिफिकेशन जारी होगा और वोटिंग होगी। सभी राज्यों में काउंटिंग लोकसभा चुनावों की काउंटिंग के साथ 4 जून को होगी। ओडिशा की 147, सिक्किम की 32, अरुणाचल प्रदेश की 60 और आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

×
ताजा खबरों के लिए हमारे whatsapp Group से जुड़ें Click Now