For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

बागेश्वरः जिलाधिकारी ने संभाला पालिका के प्रशासक का जिम्मा

10:05 AM Dec 03, 2023 IST | CNE DESK
बागेश्वरः जिलाधिकारी ने संभाला पालिका के प्रशासक का जिम्मा
Advertisement

👉 उत्तरायणी मेला भव्यता से मनाया जायेगा: अनुराधा

Advertisement

सीएनई रिपोर्टर बागेश्वर | नगर पालिका बोर्ड का कार्यकाल खत्म होने के उपरांत शनिवार को जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने प्रशासक के तौर पर नगर पालिका का जिम्मा संभाला। शुक्रवार को नगर निकायों का कार्यकाल खत्म होने के फलस्वरूप शनिवार से निकाय जिलाधिकारी के हवाले हो गए। कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तरायणी मेला भव्य तरीके से मनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

Advertisement

शासन से आदेश के तहत जिलाधिकारी ने नगर पालिका में प्रशासक का अतिरिक्त कार्यभार संभालते हुए कहा कि प्रशासक तैनात होने के बाद भी निकायों की सभी व्यवस्थाएं पूर्व की भांति चलती रहेगी। उन्होंने बताया कि जो भी निर्णय होंगे वे प्रशासन के स्तर से किए जाएंगे। स्वच्छता से लेकर तमाम योजनाएं जारी रहेंगी। उन्होने कहा कि वे नगर अंतर्गत अस्थायी अतिक्रमणकारियों को हटाने की कार्रवार्इ की जाएगी साथ ही नगर में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहा कि नगर पालिका की आय बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने पालिका के द्वारा कराये जा रहे विकास कार्य एवं लंबित प्रस्तावों के साथ ही पालिका की आय-व्यय संबंधित जानकारी ली। वहीं नगर पंचायत कपकोट में उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या को प्रशासक के तौर पर तैनात किया गया है। जिस संबंध में आदेश दे दिए गए है। जिलाधिकारी ने पालिका स्टॉफ के साथ परिचात्मक बैठक लेते हुए सभी से नगर के विकास में सहयोग की अपेक्षा की। इस दौरान इस अधिशासी अधिकारी हयात सिंह परिहार व अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement