For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

Big Breaking : भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री

04:31 PM Dec 12, 2023 IST | CNE DESK
big breaking   भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री
Advertisement

जयपुर | राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महामंत्री एवं सांगानेर से विधायक भजन लाल शर्मा नए मुख्यमंत्री होंगे।

Advertisement
Advertisement

विधानसभा चुनाव के बाद 115 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल करने वाली भाजपा की मंगलवार को विधायक दल की बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से विधायक भजन लाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया जबकि विधायक दिया कुमार एवं प्रेम चंद बैरवा उपमुख्यमंत्री होंगे।

Advertisement

बैठक के बाद पर्यवेक्षक एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसकी घोषणा करते हुए मीडिया को बताया कि विधायक दल के नेता के चयन के लिए बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भजन लाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया।

राजनाथ सिंह ने बताया कि इसी तरह विधायक दिया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा दो उपमुख्यमंत्री होंगे जबकि पूर्व मंत्री एवं विधायक वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष होंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान भाजपा विधायक दल के सर्वसम्मत नेता निर्वाचित हुए हैं और उनके नेतृत्व में प्रदेश आगे बढ़ेगा।

Advertisement

Advertisement