For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

कल हल्द्वानी आएंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

03:42 PM Aug 02, 2024 IST | CNE DESK
कल हल्द्वानी आएंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक
Advertisement

हल्द्वानी | कल शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी पहुंच रहे हैं, जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान ने बताया कि, मुख्यमंत्री धामी 12 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा दून युनिवर्सिटी हैलीपैड से प्रस्थान कर 12:45 बजे डिग्री कॉलेज मैदान रामनगर पहुंचेंगे। 1 बजे कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल छात्र महासंघ द्वारा आयोजित ’सर्वोदय-2024’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरान्त 2:15 बजे स्टेडियम हैलीपैड गौलापार काठगोदाम पहुंचेंगे। जहां सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद सीएम धामी देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे।

Advertisement
Advertisement


















×