For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

बागेश्वर: कांग्रेस के​ जिला प्रवक्ता 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

04:57 PM Apr 26, 2024 IST | CNE DESK
बागेश्वर  कांग्रेस के​ जिला प्रवक्ता 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित
Advertisement

सीएनई​ रिपोर्टर, बागेश्वर: कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने जिला प्रवक्ता को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के आरोप में पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

Advertisement

जिलाध्यक्ष भगवत डसीला ने बताया कि जिला प्रवक्ता महेश पंत लंबे समय से पार्टी गतिविधियों में शामिल होने की शिकायत पार्टी को मिलती रही थीं। पिछले दिनों साक्ष्य मिलने के बाद पार्टी ने जिला प्रवक्ता पंत को पद से मुक्त कर कांग्रेस के सभी पदों व सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित किया है। इसकी सूचना प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा को भेज दी गई है।

Advertisement

Advertisement