EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

अल्मोड़ा: विवाद को राजनैतिक रंग दे रहे कांग्रेस के लोग—भाजपा

05:53 PM Sep 02, 2024 IST | CNE DESK
Advertisement

✍️ नंदादेवी मेले के लिए एडम्स का मैदान नहीं मिलने का मामला

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: भाजपा नगर मंडल एवं जिले के पदाधिकारियों ने अल्मोड़ा के कांग्रेस के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों पर आरोप लगाया है कि वे नंदादेवी मेले के लिए एडम्स इंटर कालेज का मैदान उपलब्ध नहीं होने पर राजनीति कर भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने इस मामले पर भाजपा सरकार को घेरने की भर्त्सना की है।

Advertisement

मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह 'मोनू' ने कहा कि नंदादेवी मेले के आयोजन के लिए सभी लोग नि:स्वार्थ भाव से कार्य करते हैं, लेकिन कांग्रेस के जनप्रतिनिधि मेले को लेकर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नन्दादेवी मेले में एडम्स के मैदान को लेकर उपजा विवाद चंद लोगों द्वारा पैदा किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लोग इसे राजनीतिक रंग देने में तुले हैं, जो घोर निंदनीय है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने भी कहा है कि कांग्रेस के लोग बयानबाजी कर प्रदेश सरकार पर आरोप लगा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नंदादेवी मेले को किसी पार्टी या सरकार से जोड़ना पूर्णतया गलत है। नंदादेवी मेले की प्राचीन परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए सभी को नि:स्वार्थ भाव से काम करना चाहिए, ताकि हमारी सांस्कृतिक परंपरा समृद्ध और मजबूत हो। इनके अलावा भाजपा के पदाधिकारी धर्मेंद्र बिष्ट, महेश बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, सह मीडिया प्रभारी जगत तिवारी, देवाशीष नेगी, नमो ऐप संयोजक कृष्ण बहादुर सिंह, अर्जुन बिष्ट, मनोज जोशी, सौरभ वर्मा, जगत भट्ट, नरेंद्र बिष्ट, चंदन रावत, दिशांत पवार, दिनेश मठपाल, अशोक गोस्वामी, आशीष गुरुरानी व पंकज जोशी आदि ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

Advertisement

Related News