For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

कांग्रेस मजबूत कैंडिडेट पर खेलेगी दांव, हो रही गुपचुप सर्वे : करन माहरा

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बार केवल मजबूत कैंडिडेट पर ही दांव खेलेगी। इस हेतु सर्वे भी चल रही है।
06:32 PM Oct 28, 2023 IST | CNE DESK
कांग्रेस मजबूत कैंडिडेट पर खेलेगी दांव  हो रही गुपचुप सर्वे   करन माहरा
मजबूत कैंडिडेट पर खेलेंगे दांव : करन माहरा
Advertisement
लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बार केवल मजबूत कैंडिडेट पर ही दांव खेलेगी। इस हेतु सर्वे भी चल रही है।

Advertisement

सेवादल सम्मलेन में अल्मोड़ा पहुंचे करन माहरा ने कहा कि कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी है। लोकसभा चुनाव में मजबूत कैंडिडेट उतारा जायेगा।

Advertisement

करन माहरा ने कहा कि कि केंद्र स्तर पर लोकसभा की सभी पांच सीटों पर सर्वे हो रहा है, जबकि प्रदेश कांग्रेस भी सबसे मजबूत कैंडिडेट के लिए गुप्त तरीके से सर्वे कर रही है। सबसे मजबूत कैंडिडेट को टिकट दिया जाएगा।

पीसीसी चीफ करन माहरा ने कहा कि बूथ लेवल पर कमेटियों का गठन किया जा चुका है। कांग्रेस प्रदेश भर में 1170 मंडलमों की नियुक्ति करेगा।

Advertisement

Tags :
Advertisement