For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

Big Breaking : दाऊद इब्राहिम कराची के अस्पताल में भर्ती, पाक मीडिया रिपोर्ट्स में जहर देने की आशंका जताई

10:20 AM Dec 18, 2023 IST | CNE DESK
big breaking   दाऊद इब्राहिम कराची के अस्पताल में भर्ती  पाक मीडिया रिपोर्ट्स में जहर देने की आशंका जताई
Advertisement

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम कराची के अस्पताल में भर्ती है। मीडिया रिपोर्ट्स में उसे जहर दिए जाने की आशंकाएं जताई गई हैं। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। वो 2 दिन से अस्पताल में भर्ती है। उसे टाइट सिक्योरिटी में रखा गया है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक अस्पताल में जिस फ्लोर पर दाऊद को रखा गया है, वहां कोई दूसरा पेशेंट मौजूद नहीं है। वहां सिर्फ उसके परिवार के लोग ही जा सकते हैं। इस मामले पर मुंबई पुलिस भी नजर बनाए हुए है। मुंबई में दाउद के रिश्तेदारों से इनपुट्स जुटाने की कोशिश की जा रही है।

Advertisement

हालांकि, भास्कर को रॉ के एक अधिकारी ने बताया है कि दाऊद को जहर दिए जाने की खबर काफी हद तक अफवाह हो सकती है। दाऊद की सिक्योरिटी इतनी मजबूत है कि उस तक पहुंचने के लिए किसी भी शख्स को कम से कम 150 लोगों से गुजरना पड़ता है।

Advertisement

भारत के लिए मोस्ट वांटेड है दाऊद

दाऊद इब्राहिम भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी है, NIA ने पिछले साल इनामी राशि की लिस्ट जारी की। इसमें दाऊद पर 25 लाख का इनाम रखा गया है। दाऊद को संयुक्त राष्ट्र (यूनाइटेड नेशन्स) भी ग्लोबल आतंकवादी घोषित कर चुका है। यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल ने 2003 में दाऊद इब्राहिम पर 25 मिलियन डॉलर का इनाम रखा था।

उसके खिलाफ कई राष्ट्रीय एजेंसियों द्वारा कई मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें मनी लॉन्ड्रिंग का मामला और हथियारों की तस्करी का मामला शामिल है। उसने 1970 में सिंडिकेट डी-कंपनी बनाई थी।

दाऊद इब्राहिम के खिलाफ मुंबई में 1993 में बम धमाके कराने के आरोप भी हैं। इसमें 257 लोग मारे गए थे जबकि 700 लोग घायल हुए थे।

उस पर हत्या, जबरन वसूली, टारगेट किलिंग, ड्रग्स की तस्करी के भी आरोप हैं। बताया जाता है कि वो इस समय कराची, पाकिस्तान में रह रहा है, लेकिन पाकिस्तान सरकार इससे इनकार करती है।

जनवरी में दाऊद की बहन हसीना पार्कर ने पाकिस्तानी मीडिया हाउस द न्यूज इंटरनेशनल को बताया था कि दाऊद कराची में है और उसने दूसरी शादी कर ली है।

रत्नागिरी में पैदा हुआ दाऊद, मुंबई में बीता बचपन अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जन्म 27 दिसंबर 1955 को महाराष्ट्र के रत्नागिरी में हुआ था। उनके तीन बच्चे हैं जिसमें दो लड़कियां और एक लड़का है। दाऊद इब्राहिम की पत्नी जुबीना जरीन को महजबीं शेख के नाम से जाना जाता है। दाऊद का बचपन मुंबई में बीता। दाऊद के पिता के भाई सलीम कश्मीरी आज भी इसी इलाके में रहते हैं।

Advertisement