EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

खुशखबरी : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ा, उज्ज्वला योजना की भी सब्सिडी एक साल बढ़ी

08:59 PM Mar 07, 2024 IST | CNE DESK
सांकेतिक तस्वीर
Advertisement

नई दिल्ली | केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते (DA) में सरकार ने बढ़ोतरी कर दी है। आज यानी 7 मार्च को हुई कैबिनेट मीटिंग में सरकार ने 4% DA बढ़ाने का ऐलान किया है। यह 1 जनवरी 2024 से लागू होगा। DA बढ़ने के बाद कर्मचारियों का भत्ता 46% से बढ़कर 50% हो गया है।

इसका फायदा करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को होगा। DA 46% से बढ़कर 50% होने के कारण अब मकान किराया भत्ता भी बढ़ जाएगा। इसे 27, 18 और 9% से बढ़ाकर 30, 20 और 10% किया जाएगा। ग्रेजुएटी सीमा भी 20 लाख से 25 लाख हो गई है।

Advertisement

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि DA में 4% की बढ़ोतरी से सरकार पर 12,868 करोड़ रुपए का बोझ आएगा। इससे पहले सरकार ने अक्टूबर 2023 में DA 4% बढ़ाकर 46% किया था। महंगाई भत्ता साल में दो बार जनवरी और जुलाई में बढ़ाया जाता है।

300 रुपए की सब्सिडी एक साल और मिलती रहेगी

उधर, केंद्र सरकार ने पीएम उज्ज्वला योजना को भी एक साल के लिए बढ़ा दिया। यानी इस योजना के उपभोक्ताओं को 300 रुपए की सब्सिडी एक साल और मिलती रहेगी। इसका फायदा 10 करोड़ परिवार को मिलेगा। अभी दिल्ली में उज्जवला सिलेंडर 603 रुपए में मिल रहा है।

Advertisement

मौजूदा महंगाई के अनुसार हर 6 महीने में होता है DA का कैलकुलेशन

महंगाई भत्ता महंगाई बढ़ने के बावजूद सरकारी कर्मचारियों के जीवन स्तर को बनाए रखने के लिए दिया जाता है। यह पैसा सरकारी कर्मचारियों और पेंशन धारकों को दिया जाता है।

इसका कैलकुलेशन देश की मौजूदा महंगाई के अनुसार हर 6 महीने पर किया जाता है। इसकी गणना संबंधित वेतनमान के आधार पर कर्मचारियों के मूल वेतन के अनुसार की जाती है। महंगाई भत्ता शहरी, अर्ध-शहरी या ग्रामीण क्षेत्र के कर्मचारियों का अलग-अलग हो सकता है।

Advertisement

Related News