For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

बागेश्वर: पानी, नाली व रास्ते के दुखड़े को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

05:30 PM Feb 19, 2024 IST | CNE DESK
बागेश्वर  पानी  नाली व रास्ते के दुखड़े को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
Advertisement

✒️ चल रहे कठायतबाड़ा वार्ड के लोग, आंदोलन की धमकी

Advertisement
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: कठायतबाड़ा वार्ड के नागरिकों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। वह पानी, नाली और रास्तों से परेशान हैं। उन्होंने शीघ्र समस्याओं का निदान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

Advertisement

सोमवार को नागरिक जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्हें बताया है कि मुख्य मार्ग से लेकर सरयू नदी तक 400 मीटर सीसी मार्ग स्वीकृत है, लेकिन बन नहीं सका है। नालियों की निकासी नहीं है। वर्षात का पानी उनके घरों में घुस रहा है। हर घर नल से जल योजना है, लेकिन उन्हें बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। 60 से अधिक परिवार प्रभावित हो रहे हैं। यहां देश सेवा में सेवारत लोगों के घर हैं। सुविधाओं के नाम पर उन्हें छला गया है। पूर्व पालिकाध्यक्ष ने कई आश्वासन दिया, किंतु अभी तक पानी, रास्ता और नालियों का निर्माण नहीं हो सका है। उन्होंने शीघ मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर भजन राम आर्या, हयात राम, गोविंद सिंह रौतेला, लक्ष्मी राम, नंदन सिंह गढ़िया, तारा सिंह कोरंगा, राम सिंह मेहता, राम सिंह पपोला, कुंदन सिंह आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement