For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

अपनी कार्य संस्कृति में सुधार लायें विभागीय अधिकारी : मनोज तिवारी

03:33 PM Nov 03, 2023 IST | CNE DESK
अपनी कार्य संस्कृति में सुधार लायें विभागीय अधिकारी   मनोज तिवारी
खस्ताहाल सड़कों पर विधायक का चढ़ा पारा
Advertisement

👉 खस्ताहाल सड़कों पर विधायक का चढ़ा पारा

✍️ कांग्रेसजनों ने किया लोनिवि का घेराव

📌 विभाग को दिया 06 नवंबर तक का अल्टीमेटम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

Advertisement

अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सड़कों की बदहाल दशा देख विधायक मनोज तिवारी का पारा चढ़ गया। उन्होंने आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं के संग लोनिवि में विभागीय अधिकारियों का घेराव किया। साथ ही 6 नवंबर से सड़कों में सुधार कार्य करने के दिये कड़े निर्देश दिए। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

Advertisement

तय कार्यक्रम के अनुसार वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसजन आज शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग पहुंचे।

मुख्य मुद्दा लंबे समय से बदहाल सड़कों, सड़कों पर पड़े गड्ढों, क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवारों, क्षतिग्रस्त रानीधारा सड़क में इन्टरलोकिंग टाईल्स का निर्माण एवं चौंसली-डोबा-ज्यूड़कफून मोटर मार्ग शीघ्र आरम्भ करना था।

Advertisement

इस मौके पर विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि काफी अर्से से विधानसभा की सड़कों की हालात खराब है। विगत तीन वर्ष से रानीधारा क्षेत्र की सड़क क्षतिग्रस्त होने पर लगातार विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखने एवं निर्देश देने के बाद भी विभागीय अधिकारी लगातार उदासीन बने हैं। वहीं प्रदेश की धामी सरकार कांग्रेस विधायकों के क्षेत्र की अनदेखी करके विकास कार्यों में पक्षपात रवॆया अपना रही है। जो कि जनता के हितों के साथ कुठाराघात है।

06 नवंबर तक शुरू करें पेंच कार्य

विभागीय अधिकारियों के साथ वार्ता पर विधायक मनोज तिवारी ने नगर की सड़कों में पड़े गड्ढों में पेंच कार्य 06 नवंबर से करने के निर्देश अधिशासी अभियन्ता सुनील कुमार को दिये। उन्होंने कहा कि अगर तय तिथि से कार्य आरम्भ नहीं किया तो विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

Advertisement

घेराव में यह कार्यकर्ता रहे शामिल

घेराव—प्रदर्शन कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, जिला महामंत्री (संगठन) त्रिलोचन जोशी, जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, विनोद वैष्णव,नगराध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व अध्यक्ष अरबन बैंक आनंद सिंह बगडवाल, हेम चन्द्र जोशी, जिला महामंत्री गीता महरा, दिनेश पिलख्वाल, जिला कोषाध्यक्ष तारू तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम बिष्ट, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव अमन अंसारी, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अरविन्द रौतेला, जिला मंत्री सुनील कर्नाटक, नगर मंत्री मनीराज सिंह मटेला, कुंदन कोरंगा, मदन डांगी, जिला प्रवक्ता निर्मल रावत, दानिश खान, नवाज खान, बलवंत सिंह, देवेन्द्र बिष्ट, मनोज बिष्ट, मनोज वर्मा, शहाबुद्दीन, सतीश पाण्डेय, जगदीश देवड़ी, राहुल अधिकारी, बालम सिंह, गजेन्द्र फर्तयाल, आबिद अली, विशाल अधिकारी, आशुतोष कनवाल, भुवन अधिकारी, कार्तिक साह, बिंदु रौतेला, प्रेम बल्लभ पांडे सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Advertisement