EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

दुकान पर आई लड़की से गंदी हरकत, पीड़िता ने शेयर किया CCTV

02:03 PM Jun 05, 2024 IST | CNE DESK
दुकान पर आई लड़की से गंदी हरकत, पीड़िता ने शेयर किया CCTV
Advertisement

CNE DESK : एक 19 साल की लड़की, जो कि ​कुछ खरीदने दुकान आई थी। तभी वहां मौजूद एक विकृत सोच के व्यक्ति ने उसे पीछे से छूते हुए गंदी हरकत की। संयोग से उसकी इस हरकत को वहां मौजूद कोई अन्य नहीं देख पाया। लड़की लगातार चिल्लाती रही, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। जब सीसीटीवी फुटेज निकाली गई, तो पता चला कि यह लड़की सच बोल रही थी।

लड़की ने खुद छेड़छाड़ का CCTV शेयर किया

दरअसल, यह लड़की उत्तराखंड से है। उसने अपने इंस्टाग्राम और यूट्यूब में एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक व्यक्ति उसके पीछे से आकर उसे गलत तरीके से छूता साफ दिख रहा है। उसने अपनी पोस्ट में लिखा है कि वो एक दुकान से सामान खरीदने गई थी, तभी एक शख्स ने उसे पीछे से छुआ। घटना के बाद वो चिल्लाने लगी लेकिन किसी ने उस पर भरोसा नहीं किया। उसे कहा गया कि 'ड्रामा कर रही' हो। यहां तक कि वहां मौजूद महिलाओं ने भी उसका साथ नहीं दिया। उल्टा सब उसे गलत समझने लगे। अपने को सही साबित करने के लिए उसे सीसीटीवी निकलवाना पड़ा।

Advertisement

युवती द्वारा डाला गया वीडियो

I WAS PHYSICALLY HARASSED | मुझे छेड़ा गया |

लड़की ने बताया कि पिछले माह वह ​अपने माता—पिता के साथ बनबसा गई थी। वहां एक दुकान पर वह कोल्ड ड्रिंक खरीदने गई। इस बीच एक अज्ञात शख्स ने उसे पीछे से बहुत गलत तरीके से छुआ। जब उसने हल्ला मचाया तो ऐसे गंदे व्यक्ति को पकड़ने की बजाए लोग उसे ही गलत बताने लगे। उसने अपनी पोस्ट में कहा कि ''मुझे फिजिकली हरैस्ड किया गया और आसपास इकट्ठा हुए लोगों ने मेरी बात पर तब तक विश्वास नहीं किया, जब तक उन्हें कैमरे की फुटेज नहीं दिखाई गई।''

Advertisement

आरोपी व्यक्ति शादीशुदा, एक बेटी का बाप भी

लड़की ने कहा कि पुलिस में जब रिपोर्ट लिखाई तब उस व्यक्ति को थाने बुलवाया गया। पुलिस ने कोई बड़ी कार्रवाई की बजाए कहा कि वह आरोपी शख्स को थप्पड़ मारे। हालांकि उसने ऐसा करने से मना कर दिया। उसने अपनी पोस्ट में बताया है कि यह पूरी घटना गत 17 अप्रैल की है। जांच में पता चला कि यह आरोपी व्यक्ति शादीशुदा है और उसकी एक बेटी भी है। युवती व उसकी मां ने कहा इस बीच बहुत कुछ ऐसा हुआ जिसे सार्वजनिक रूप से साझा करने की उन्हें किन्हीं कारणों से अनुमति भी नहीं है।

Advertisement

(Disclaimer: खबर सोशल मीडिया यूजर के दावे पर बनाई गई है। सीएनई इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Related News