For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

जिलाध्यक्ष भोज ने घोषित की कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी, सौंपे नये पद

01:36 PM Apr 26, 2023 IST | CNE DESK
जिलाध्यक्ष भोज ने घोषित की कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी  सौंपे नये पद
भूपेन्द्र भोज गुडडू
Advertisement

कांग्रेस की अल्मोड़ा जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज 'गुड्डू' ने कुल 26 कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी है।

Advertisement

जिला उपाध्यक्ष पद पर विनोद वैष्णव, मनोज सनवाल, पूरन बिष्ट, प्रताप राम, शहजाद कश्मीरी, देवेंद्र बिष्ट, महेंद्र बिष्ट, हरीश रौतेला, दिनेश रावत और देव राम आर्या की नियुक्ति की गई है। त्रिलोचन जोशी को जिला महामंत्री संगठन का पद सौंपा गया है। निर्मल रावत जिला प्रवक्ता बनाये गये हैं।

Advertisement

दीवान सतवाल, दिनेश पिलख्वाल, गीता मेहरा, सुरेश बोरा, राजेंद्र बोरा, बीके पांडे, सुनील कर्नाटक, हरिओम भट्ट, गजेंद्र फर्तयाल व रोहित रौतेला जिला मंत्री नियुक्त किये गये हैं। जिला संयुक्त मंत्री पद की जिम्मेदारी भुवन कांडपाल, नीरज पवार व मयंक बिष्ट को सौंपी गई है। तारू तिवारी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज 'गुड्डू' ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की संस्तुति पर यह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा की कार्यकारिणी घोषित की गई है। उन्होंने आशा जताई कि सभी नव नियुक्त पदाधिकारी जनपद में कांग्रेस को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।

Advertisement

See Full List -

व्यापार मंडल की ग्रामीण इकाइयों का होगा गठन

Advertisement

Advertisement