EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

राजकीय जू.हा. शिक्षक संघ के डा. महेंद्र सिंह मिराल अध्यक्ष, बोरा महामंत्री

05:50 PM Dec 20, 2023 IST | CNE DESK
शिक्षक संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन
Advertisement

📌 शिक्षक संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं के कौशल मे वृद्धि हेतु चलायी जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। साथ ही शिक्षकों से संबंधित कई समस्यों पर चर्चा हुइ। इस मौके पर संघ की नव ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन कर भी किया गया। जिसमें डा.महेंद्र सिंह मिराल अध्यक्ष व महेंद्र सिंह बोरा महामंत्री महामंत्री चुने गए।

Dr. Mahendra Singh Miral President of Teachers Association

अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा विकासखंड के राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र जलना में हुआ। इस बैठक में विकासखंड लमगड़ा के 16 जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुश्री प्रेमा बिष्ट एवं विशिष्ट अतिथि जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष संजय बिष्ट एवं महामंत्री युगल मठपाल थे।

Advertisement

द्वीप प्रज्जवलन व सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद जूनियर हाई स्कूल स्तर पर शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी के संदर्भ में विस्तार से शिक्षकों ने विचार व्यक्त किये। संघ के अध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह मिराल ने नई शिक्षा नीति 2020 की बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफ.एल.एन) नवाचारी शिक्षा, राष्ट्रीय आविष्कार ज्ञानदीप, स्वच्छता एवं समावेशी शिक्षा आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला।

Advertisement

संघ के जिलाध्यक्ष संजय बिष्ट ने सभी जूनियर स्कूलों मे प्रत्येक विषयों के पृथक अध्यापकों एवं प्रधानाध्यपक को नियुक्त करने की मांग रखी। जिला महामंत्री युगल मठपाल ने शिक्षकों के वित्त से संबंधित लंबित प्रकणों के निराकरण की बात कही। राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान NIEPA द्वारा दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री भारत सरकार धर्मेंद्र प्रधान द्वारा "सुश्री प्रेमा बिष्ट खंड शिक्षा अधिकारी लमगड़ा" को पुरस्कृत होने पर हर्ष व्यक्त किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं के कौशल मे वृद्धि हेतु चलायी जा रही योजनाओं क्रियांवित करने का आह्वान किय एवं निर्वाचित कार्यारिणी को शुभकामनाएं प्रदान की।

नव कार्यकारिणी का हुआ गठन

इस मौके पर नव कार्यकारणी का गठन किया किया। जिसमें सभी पदाधिकारी निर्विरोध चयनित किए गए। नव निर्वाचित पदाधिकारियों में डा.महेंद्र सिंह मिराल अध्यक्ष, संजीव जोशी उपाध्यक्ष , मंजू तिवारी महिला उपाध्यक्ष, महेंद्र सिंह बोरा महामंत्री, जुगल भट्ट कोषाध्यक्ष, त्रिलोक सिंह संयुक्त मंत्री चुने गए। समापन में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिले से आए अध्यक्ष तथा महामंत्री द्वारा शपथ दिलाई गई।

Advertisement

ब्लॉक कार्यकारणी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजेंद्र सिंह मनराल, गजेंद्र गोस्वामी, तारा सिंह गहतोड़ी, अनिता बिष्ट, मीना साह, गीता बिष्ट, त्रिलोक सिंह, मीनाक्षी भट्ट एवं पुष्पा वर्मा आदि ने सहयोग दिया। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा अत्रेश सयाना का विशेष आभार व्यक्त किया गया।

Related News