EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

शराब के नशे में धुत्त मिला अल्मोड़ा जा रही बस का चालक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

09:33 AM Nov 01, 2023 IST | CNE DESK
Advertisement

खतरे में डाल दी सवारियों की जान, खैरना पुलिस ने किया गिरफ्तार

हल्द्वानी से अल्मोड़ा जा रही केमू बस के चालक ने अपनी हरकतों के चलते बस में सवार लोगों, जिनमें छोटे बच्चे भी थे की जान खतरे में डाल दी। बस चालक शराब के नशे में धुत्त था। साथ ही उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार खैरना पुलिस ने केमू बस चालक को शराब पीकर, बिना लाइसेंस व खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर गिरफ्तार किया है। गत दिवस चौकी प्रभारी खैरना उप निरीक्षक दिलीप कुमार मय पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में शांति एवं यातायात व्यवस्था हेतु चेकिंग पर थे।

इस दौरान बस वाहन संख्या UK04PA0512 जो अल्मोड़ा को जा रही थी, उसे चेकिंग के लिए रोका गया। यह बस चालक खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए पाया गया। जब बस को चैक किया गया तो वाहन में सवारियां व बच्चे भी बैठे थे।

Advertisement

पुलिस ने पाया चालक शराब पीकर एवं बिना लाइसेंस बस को चला रहा था। जिसे धारा 185/202 एमवी एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार किया कर लिया गया। साथ ही बस में सवार यात्रियों की समस्या को समझकर दूसरे चालक के माध्यम से उनके गंतव्य को रवाना किया गया।

चालक का लाइसेंस नहीं होने पर वाहन परमिट निरस्तीकरण की रिपोर्ट आर.टी.ओ. हल्द्वानी को भेजी गयी। पुलिस टीम में उप निरीक्षक दिलीप कुमार चौकी प्रभारी खैरना व कांस्टेबल राजेंद्र सती शामिल थे।

Advertisement

Related News