EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

अल्मोड़ा: महिला आरक्षी ममता खाती ने बढ़ाया उत्तराखंड पुलिस का मान

09:44 PM Aug 31, 2024 IST | CNE DESK
Advertisement

✍️ कांस्य पदक जीतकर मिश्र में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: अल्मोड़ा पुलिस की महिला आरक्षी ममता खाती ने 13वीं मॉडर्न पैंटाथलॉन बायथल/ट्राईथल नेशनल चैंपियनशिप 2024 में कांस्य पदक जीतकर जनपद पुलिस का मान बढ़ाया है। अब ममता खाती ने मिस्र में आयोजित होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

Advertisement

उधमसिंहनगर जिले के लिटिल स्कॉलर स्कूल काशीपुर में आयोजित 13वीं मॉडर्न पैंटाथलॉन बायथल/ट्राईथल नेशनल चैंपियनशिप—2024 में अल्मोड़ा पुलिस लाईन में नियुक्त महिला आरक्षी ममता खाती ने कांस्य पदक अर्जित कर उत्तराखण्ड पुलिस व जनपद पुलिस का गौरव बढ़ाया है। एडीजी प्रशासन एवं उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित सिन्हा ने पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून में महिला आरक्षी ममता खाती को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत कर स्वर्ण पदक प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। यहां उल्लेखनीय है कि आरक्षी ममता खाती के साथ ही अल्मोडा पुलिस लाईन में नियुक्त महिला आरक्षी मंजू गोस्वामी ने भी मिस्र में आयोजित होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिये क्वालीफ़ाई किया है। मिश्र में यह विश्व चैम्पियनशिप इसी साल 10 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक आयोजित होने जा रही है। इधर एसएसपी देवेंद्र पींचा ने महिला आरक्षी ममता खाती को बधाई देते हुए आगामी प्रतिस्पर्धाओं के लिए शुभकामनाएं प्रदान की हैं।

Advertisement

Related News