For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

अल्मोड़ा बिग ब्रेकिंग : जंगल की आग बुझाने गए चार लोगों की मौत, 04 गंभीर

06:58 PM Jun 13, 2024 IST | CNE DESK
अल्मोड़ा बिग ब्रेकिंग   जंगल की आग बुझाने गए चार लोगों की मौत  04 गंभीर
Advertisement

मृतक व घायलों में वन विभाग के फायर वाचर, पीआरडी के जवान आदि शामिल

CNE DESK/अल्मोड़ा के बिनसर वन क्षेत्र में आज बृहस्पतिवार को बड़ा हादस हो गया। यहां जंगल की आग बुझाने गए चार लोगों की वनाग्नि में झुलसने से मौत हो गई है। वहीं चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार बिनसर के जंगल में आग बुझाने गये चार लोगों की आग में जलने से मौत हो गयी, जबकि चार लोगों गम्भीर रूप से झुलस गये। हादसे में वन विभाग का वाहन भी जल गया।

Advertisement

गंभीर रूप से झुलसे घायलों को बेस अस्पताल लाया गया है। जहां पर इनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर का कहना है कि एक व्यक्ति 80 प्रतिशत तक जल चुका है। जबकि अन्य 45% झूलसे हुए हैं। बिनसर के जंगल में मारे गये लोगों में वन विभाग के फायर वाचर, पीआरडी के जवान शामिल हैं। ज्ञात रहे कि इससे पूर्व भी पांच लोगों की मौत वनाग्नि में हो चुकी है।

मृतकों की सूची —

  1. त्रिलोक सिंह मेहता पुत्र नारायण सिंह, वन बीट अधिकारी बिंसर रेंज, सिविल एवं सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा, निवासी उडलगांव बाड़ेछीना
  2. दीवान राम 35 साल पुत्र पदी राम, दैनिक श्रमिक, निवासी ग्राम सौड़ा, कपड़खान, अल्मोड़ा
  3. करन आर्या 21 साल पुत्र विशन राम, फायर वाचर
  4. पूरन सिंह 50 साल पुत्र दीवान सिंह, पीआरडी जवान, निवासी ग्राम कलौन, अल्मोड़ा

घायलों की सूची —

  1. कृष्ण कुमार 21 वर्ष पुत्र नारायण राम, फायर वाचर, ग्राम भेटुली, अयारपानी, अल्मोड़ा
  2. कुंदन सिंह नेगी 44 साल पुत्र प्रताप नेगी, पीआरडी जवान, ग्राम खांखरी
  3. भगवत सिंह भोज 38 साल पुत्र बची सिंह, वाहन चालक, ग्राम भेटुली, अयारपानी
  4. कैलाश भट्ट 54 साल पुत्र बद्रीदत्त भट्ट, दैनिक श्रमिक, ग्राम धनेली, अल्मोड़ा
Advertisement
Advertisement