For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

अल्मोड़ा: जागेश्वर विधानसभा के निवासी गौरव पांडे बने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता

04:00 PM Mar 02, 2024 IST | CNE DESK
अल्मोड़ा  जागेश्वर विधानसभा के निवासी गौरव पांडे बने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता
Advertisement

✍🏿 लंबे राजनैतिक सफर व अनुभव से मिली जिम्मेदारी
✍🏿 भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Advertisement
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट द्वारा प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी की जा चुकी है। इनमें अल्मोड़ा जिले से गौरव पांडे भी शामिल हैं। लंबा राजनैतिक सफर तय करने वाले अनुभवी गौरव पांडे को प्रदेश प्रवक्ता बनाये जाने से अल्मोड़ा जिले के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने गौरव पांडे मूल रूप से जागेश्वर विधानसभा के ग्राम बरतोली के निवासी हैं।
गौरव पांडे का राजनैतिक सफर

Advertisement

प्रदेश प्रवक्ता बने गौरव पांडे ने छात्र जीवन से ही राजनीति में रुचि ली। इसी रुचि के चलते वह पूर्व में सत्यवती कॉलेज दिल्ली में छात्र राजनीति में छाए रहे और इस कालेज में वह लगातार 03 साल तक क्रमश: संयुक्त सचिव, उपाध्यक्ष व अध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा दिल्ली विश्वविद्यालय में भी छात्रसंघ के सचिव रहे। कालेज के दिनों में इन दायित्वों के साथ ही वे एबीवीपी की प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल हो गए। छात्र राजनीति के बाद गौरव पांडे भाजयुमो में शामिल हो गए। संगठन के प्रति उनके लगाव को देखते हुए उन्हें जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड राज्य का प्रभारी बनाया गया था। भाजपा से जुड़ने के बाद उन्हें उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया और अब उन्हें प्रदेश प्रवक्ता की बड़ी जिम्मेदारी दी है।
भाजपाईयों में खुशी

गौरव पांडे के प्रदेश प्रवक्ता बनने से भाजपा की अल्मोड़ा जिला इकाई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उनके इस मनोनयन पर खुशी जताने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष पांडे, लता बोरा, अरविंद बिष्ट, चंदन सिंह मेहरा, प्रकाश भट्ट, महिपाल बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, बीना नयाल, मीना भैसोड़ा, आनंद डंगवाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, ललित मोहन दोसाद, जिलामंत्री संजय डालाकोटी, गोपाल बिष्ट, वंदना आर्य, महेश बिष्ट, दीपक शाह, राजेंद्र बिष्ट, जगत तिवारी, गोविंद मटेला, सागर गंगोला, कविन्दर पान्डे, जगत भटृ, अनुसूचित मूर्ति के अध्यक्ष चंदन लाल टम्टा, अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष राजा खान, पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक महेश नयाल, कृष्ण बहादुर, एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गोपाल चम्याल, महिला मोर्चा की अध्यक्ष लीला बोरा, भुवन वर्मा, अजय वर्मा, नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, प्रेम लटवाल आदि कई कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी शामिल हैं।

Advertisement

Advertisement