For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.
Advertisement

क्वारब संकट का समाधान करने में सरकार व जिला प्रशासन फेल— भूपेंद्र भोज

07:25 PM Oct 17, 2024 IST | CNE DESK
क्वारब संकट का समाधान करने में सरकार व जिला प्रशासन फेल— भूपेंद्र भोज
Advertisement

✍️ अल्मोड़ा—हल्द्वानी हाईवे में विकट समस्या पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जताई कड़ी आपत्ति
✍️ 21 अक्टूबर तक मार्ग नहीं खोला, तो धरना—प्रदर्शन करेगी कांग्रेस पार्टी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: विगत दो माह से अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे में क्वारब के पास सड़क मार्ग में पहाड़ी से लगातार भूस्खलन से बने खतरे को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज 'गुड्डू' ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पहाड़ की इस लाइफ लाइन पर क्वारब में बड़ा खतरा पैदा हो गया है और आवागमन में भारी बाधा खड़ी हो गई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी तथा इस क्षेत्र के सांसद एवं केंद्रीय सड़क राज्य मंत्री अभी तक विकट समस्या का समाधान अभी तक नहीं ढूंढ पाए हैं, जो अफसोसजनक है। उन्होंने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि 21 अक्टूबर तक सड़क मार्ग पर आवागमन सुचारु नहीं हुआ, तो कांग्रेस शासन—प्रशासन के खिलाफ धरना—प्रदर्शन करेगी।

Advertisement

यहां जारी बयान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने कहा है कि अल्मोड़ा, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों से प्रतिदिन हजारों यात्रियों, व्यापारियों, ट्रांसपोर्ट व्यापारियों सहित टैक्सियों, बसों व ट्रकों का आवागमन अल्मोड़ा—हल्द्वानी हाई—वे होता है। मगर करीब दो माह से क्वारब पर बनी विकट स्थिति का समाधान एनएच विभाग सहित जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी एवं अल्मोड़ा के सांसद एवं केंद्रीय सड़क राज्य मंत्री नहीं ढूंढ पाये हैं। जिससे पर्वतीय क्षेत्र की जनता को बड़ी परेशानियों का सामना कर रही है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री व उनके मंत्रिमंडल के लोग तथा केन्द्रीय सड़क राज्यमंत्री क्वारब भूस्खलन पर गंभीर होने के बजाय पार्टी सदस्यता अभियान में व्यस्त होकर अपनी पीठ ठोंक रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि क्वारब पर सड़क मार्ग में लगातार हो रहे भूस्खलन को रोक पाने में सरकार विफल हो चुकी हैं। जिसका दंश आम पर्वतीय क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है।

उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि दीपावली का त्यौहार निकट हैं। आम जनता से लेकर व्यापारी वर्ग सहित ट्रक, बस, टैक्सी सहित ट्रान्सपोर्ट व्यवसायियों को सड़क मार्ग में भूस्खलन से अतिरिक्त आर्थिक व्यय करना पड़ रहा हैं। दीपावली का त्योहार मनाने के लिए हजारों नौकरीपेशा लोग अपने अल्मोड़ा-बागेश्वर जिलों में स्थित गांवों में आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अल्मोड़ा जिला प्रशासन मार्ग को खोलने के बजाय रात्रि में सड़क को बन्द करने का फरमान जारी करके अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहा है। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व से पहले इस मार्ग को सुचारु करना जरुरी है। उन्होंने कहा कि यदि मार्ग पर स्थिति 21 अक्टूबर तक दुरुस्त नहीं की गई और सभी वाहनों के लिए इसे नहीं खोला गया, तो कांग्रेस पार्टी उग्र धरना प्रदर्शन करके केन्द्र व राज्य सरकारों सहित जिला प्रशासन की पोल खोलेगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी अल्मोड़ा जिला प्रशासन की होगी।

Advertisement


Advertisement
×