EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

हल्द्वानी : मां के पड़ोसी से अवैध संबंध, बीच में रोड़ा बने बेटे को प्रेमी ने दी मौत

05:57 PM Sep 14, 2024 IST | CNE DESK
सांकेतिक फोटो
Advertisement

SSP नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने किया नाबालिग की हत्या का खुलासा

हल्द्वानी समाचार | कमलुवागांजा मुखानी क्षेत्र में किशोर की गला घोंटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाद में इसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। हत्या करने के पीछे अवैध संबंध सामने आए हैं। हत्यारोपी का किशोर की मां के साथ अवैध संबंध थे। किशोर को इस बात का पता था। हत्यारोपी जब भी घर आता था तो किशोर उसे भगा देता था।

अवैध संबंधों की पोल खुलने का डर बना किशोर की मौत की वजह

बता दें कि गुरुवार को स्टील फैक्ट्री के जंगल में करीब 150 मीटर अंदर पुलिस को एक 15 वर्षीय किशोर का शव मिला था। पुलिस ने शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में किशोर की गला घोंटकर हत्या की बात सामने आई। उधर किशोर के पिता रामाशंकर कश्यप ने भी पुलिस को हत्या की तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था।

Advertisement

एसएएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने शनिवार को बहुउद्देशीय भवन में खुलासा करते हुए बताया कि हत्या किशोर के ही पड़ोस में रहने वाले बरेली के मीरगंज दिमना पऊचा निवासी सत्यवीर पुत्र स्व. ओम प्रकाश कश्यप ने गला घोंटकर की थी। सत्यवीर और किशोर की मां के बीच अवैध संबंध था। जिसका पता किशोर को चल चुका था। बात बाहर आने के डर से आरोपी ने किशोर को मौत के घाट उतार दिया।

एसएसपी ने बताया कि जब पुलिस ने पूछताछ की तो हत्यारोपी सत्यवीर के आठ साल के बेटे ने बताया कि गुरुवार की सुबह उसने किशोर को सत्यवीर के साथ जाते हुए देखा था। छानबीन आगे बढ़ी और सत्यवीर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू हुई। सत्यवीर ने बताया कि उसने अपने बेटे से किशोर को बुलवाया था। इसके बाद मुर्गी पकड़ने के बहाने स्टील फैक्ट्री ले गया। यहां उसने किशोर के सीने पर बैठकर गला घोंट दिया।

Advertisement

अवैध संबंध का पता न चले इस कारण की हत्या

एसएसपी मीणा ने बताया कि सत्यवीर से पूछताछ में सामने आया कि सत्यवीर और किशोर की मां के अवैध संबंध थे। कई बार किशोर ने दोनों को घर में अवैध संबंध बनाते हुए देखा था। इसके बाद किशोर ने आरोपी को घर न आने की सलाह दी थी। साथ ही कहा था कि वह घर आएगा तो वह पिता को सब बता देगा। हत्यारोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे डर था कि किशोर अपने पिता को अवैध संबंधों के बारे में न बता दे। इसलिए उसने किशोर को गला दबाकर मार दिया।

Advertisement

टीम में ये रहे शामिल

पुलिस टीम में एसओ मुखानी पंकज जोशी, आरटीओ चौकी प्रभारी बलवंत सिंह कम्बोज, एसआई प्रकाश आर्या, सिपाही सुनील आगरी, रविंद्र खाती, बलवंत सिंह और जगदीश राठौर शामिल रहे।

हल्द्वानी : गौला पुल की एप्रोच रोड बही, आवागमन बंद

उत्तराखंड (देखें वीडियो) : कॉलेज में छात्राओं के बीच WWE, जमीन पर गिरा-गिराकर पीटा

 

Related News