For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

महिला के ऑनलाइन मंगाई आइसक्रीम कोन में मिली इंसानी उंगली

01:13 PM Jun 13, 2024 IST | CNE DESK
महिला के ऑनलाइन मंगाई आइसक्रीम कोन में मिली इंसानी उंगली
आइसक्रीम कोन में मिली इंसानी उंगली
Advertisement

Ice Cream case Mumbai : एक महिला ने ऑनलाइन आइसक्रीम मंगाई। मनमसंद फ्लेवर की आइसक्रीम को महिला ने जैसे ही खाना शुरू किया, उसके होश उड़ गए। इस आइसक्रीम के कोन में उसे किसी इंसानी की उंगली दिखाई दी। जिसके बाद वह सीधे थाने पहुंची व मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने संबंधित आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर आइसक्रीम को जांच के लिए भेज दिया है।

Mumbai Ice Cream Case : मुंबई से एक हैरान करने वाली खबर आई है। महिला द्वारा मंगाई गई आइसक्रीम में इंसानी उंगली मिली। जिसके बाद वह थाने पहुंच गई। अब मलाड पुलिस ने Yummo Ice Cream Company के खिलाफ मामला दर्ज कर आइसक्रीम को जांच के लिए भेज दिया है।

Advertisement

महिला ने बताई हैरान करने वाली जानकारी

पुलिस को महिला ने बताया कि वह इस आइसक्रीम को आधे से ज्यादा खा भी चुकी थी। तभी उसे महसूस हुआ कि इस आइसक्रीम में कुछ गड़बड़ है। ध्यान से देखने पर पाया कि कोन के अंदर एक इंसानी उंगली है। यह देखने के बाद वह भीतर तक हिल गई।

पेशे से चिकित्सक है शिकायतकर्ता महिला

शिकायतकर्ता महिला ओरलेम अपार्टमेंट्स निवासी ब्रेंडन सेराओ (27 वर्ष) हैं। वह पेशे से एमबीबीएस डॉक्टर हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को एक ऑनलाइन डिलीवरी ऐप के जरिए कोन आइसक्रीम का ऑर्डर दिया था। तब उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनके साथ यह सब हो जायेगा। महिला ने बताया कि आइसक्रीम के अंदर करीब 2 सेमी लंबा इंसानी उंगली का टुकड़ा देखने के बाद से वह ठीक से सो भी नहीं पा रही है।

Advertisement

मानव अंग को एफएसएल जांच को भेजा

महिला की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित युम्मो आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लया है। आइसक्रीम में मिले मानव अंग को FSL (फोरेंसिक) के पास भेज दिया है।

पुलिस कर रही गहन जांच

इधर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने तीन बटरस्कॉच कोन आइसक्रीम मंगाई थी। जिनमें से एक में यह इंसानी उंगली निकली। जिस जगह पर आइसक्रीम बनाई और पैक की गई, वहां भी पुलिस जांच करेगी।

आइसक्रीम कोन में उंगली

Advertisement