For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.
Advertisement

धौलादेवी : गरुड़ाबाज में ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का शुभारंभ

07:27 PM Dec 06, 2023 IST | CNE DESK
धौलादेवी   गरुड़ाबाज में ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का शुभारंभ
खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का शुभारंभ
Advertisement

📌 स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच रोचक मुकाबले

सीएनई रिपोर्टर पनुवानौला/अल्मोड़ा। खेल मैदान गरुड़ाबाज में ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी भनोली एनएस नगन्याल द्वारा किया गया। आज दौड़, लंबी कूद आदि प्रतियोगिताएं हुईं।

खेल का प्रारंभ 15 मीटर दौड़ से हुआ। जिसमें प्रिया गोस्वामी ने प्रथम स्थान, लंबी कूद में आयुष जोशी ने प्रथम स्थान, 800 मीटर दौड़ में सुनीता गैडा, 400 मीटर दौड़ में प्रति 200 मीटर दौड़ में पूजा बिष्ट व 100 मीटर दौड़ में पूजा मलार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Advertisement

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी धौलादेवी पुष्कर लाल टम्टा, चिकित्सा अधिकारी धौलादेवी, पीआरडी बीओ अशोक कुमार, पीटीआई हरीश चौहान व हरि सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे। एसडीएम भनोली द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

एशियन ड्यूबॉल चैंपियनशिप, सौरभ सिंह रावत का टेक्निकल ऑफिशियल चयन

Advertisement


Advertisement
×