For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

डॉ. पवनेश ठकुराठी की पुस्तक 'आधुनिक कुमाउनी साहित्य' का लोकार्पण

11:47 AM Dec 18, 2023 IST | CNE DESK
डॉ  पवनेश ठकुराठी की पुस्तक  आधुनिक कुमाउनी साहित्य  का लोकार्पण
पवनेश ठकुराठी की पुस्तक 'आधुनिक कुमाउनी साहित्य' का लोकार्पण
Advertisement

CNE ALMORA/ राजकीय इंटर कॉलेज नाई में हिंदी प्रवक्ता के पद पर कार्यरत शिक्षक व लेखक डाॅ. पवनेश ठकुराठी की समालोचना पुस्तक 'आधुनिक कुमाउनी साहित्य' का लोकार्पण सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति व सोबन सिंह जीना परिसर के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने किया।

Advertisement

लोकार्पण करते हुए प्रो० जगत सिंह बिष्ट ने कहा कि कुमाउनी में समालोचना विधा पर पुस्तकें लिखकर डॉ० पवनेश कुमाउनी साहित्य हेतु महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। रचनाकार कुमाउनी में लिख तो रहे हैं, किंतु उनकी समालोचना नहीं हो पा रही है।

Advertisement

पुस्तक के लेखक डॉ० पवनेश ने कहा कि 'आधुनिक कुमाउनी साहित्य' पुस्तक शोधपरक पुस्तक है, जिसमें कुमाउनी लेखकों व उनकी कृतियों पर कुल 25 आलेख संगृहीत हैं। यह पुस्तक किसी भी लेखक की कुमाउनी में समालोचना विधा की दूसरी पुस्तक है। लोकार्पण कार्यक्रम में डाॅ. हयात सिंह रावत, ललित तुलेरा, चंदन पांडे, शशि शेखर जोशी, दीपा बिष्ट, दिग्विजय सिंह आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement