For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

संभागीय खेलकूदों में केंद्रीय विद्यालय बागेश्वर का शानदार प्रदर्शन

08:56 PM Jul 19, 2024 IST | CNE DESK
संभागीय खेलकूदों में केंद्रीय विद्यालय बागेश्वर का शानदार प्रदर्शन
Advertisement
















✍️ 19 स्वर्ण समेत कुल 27 पदक जीते, खिलाड़ी हुए सम्मानित

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित 53वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में केंद्रीय विद्यालय बागेश्वर के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी केंद्रीय विद्यालय बागेश्वर के विद्यार्थी संभागीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में एक—तीन जुलाई तक प्रतिभाग करने हरिद्वार, रुड़की एवं देहरादून के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों में प्रतिभाग करने गए थे।

Advertisement

विद्यार्थियों ने इन खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 19 स्वर्ण पदक, दो रजत पदक तथा छह कांस्य पदक हासिल किए। इसके अलावा कल 19 छात्र केंद्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु चयनित भी हुए। इन सभी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य चंद्रशेखर तिवारी जी ने कहा की केंद्रीय विद्यालय बागेश्वर सिर्फ पढ़ाई के क्षेत्र में ही नहीं अपितु खेल के क्षेत्र में भी नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।इस अवसर पर खेल शिक्षक विकास कोटनाला ने छात्रों का प्रोत्साहनवर्धन किया।

Advertisement

Advertisement

×