EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में कल से मैराथन दौड़ के साथ कुमाऊं महोत्सव का आगाज

04:57 PM Aug 24, 2024 IST | CNE DESK
Advertisement

✍️ सिमकनी मैदान में बहेगी सांस्कृतिक बयार, 5 सितंबर तक चलेगा आयोजन
✍️ 28 अगस्त से चलेगा रंगारंग प्रतियोगिताओं व स्टार नाइटों का सिलसिला

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में 25 अगस्त यानी कल से कुमाऊं महोत्सव का आगाज मैराथन दौड़ से होगा। श्री राम सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा समिति के तत्वावधान में महोत्सव 05 सितंबर तक चलेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं स्टार नाइटें लोअर माल रोड स्थित सिमकनी मैदान में होंगे। जहां 28 अगस्त से कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। महोत्सव में स्थानीय कलाकारों के साथ ही आमंत्रित नामी कलाकार सांस्कृतिक छटा बिखेरेंगे। (आगे पढ़िये)

Advertisement

शनिवार को यहां दिशा एकेडमी में प्रेसवार्ता आयोजित कर श्री राम सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा समिति अल्मोड़ा के मुख्य संयोजक/अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने बताया कि सांस्कृतिक संरक्षण एवं संवर्धन के लक्ष्य को लेकर प्रतिवर्ष कुमाऊं महोत्सव आयोजित किया जाता है। महोत्सव आयोजन का लक्ष्य स्वस्थ्य मनोरंजन के साथ ही अपनी कला व संस्कृति को आगे बढ़ाना व कलाकारों को मंच प्रदान करना है। इस बार महोत्सव की शुरुआत कल रविवार से मैराथन दौड़ के साथ होगा। उन्होंने बताया कि गत वर्षों में जीआइसी के मैदान में होने वाला यह महोत्सव इस दफा विरोध के चलते सिमकनी मैदान में कराने की अनुमति प्रशासन से मिली है। स्थानाभाव के कारण विगत वर्षों की तुलना में खेल प्रतियोगिताओं में कुछ कटौती की गई है। श्री तिवारी ने बताया कि महोत्सव में 70 प्रतिशत स्टाल स्थानीय व्यापारियों के होंगे। उन्होंने आयोजन में सहयोग दे रहे देवभूमि व्यापार मंडल, संस्कृति प्रेमियों, जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन का आभार जताया। प्रेसवार्ता में समिति के संयोजक विनीत बिष्ट, उपाध्यक्ष दीपक कुमार, उप सचिव चेतन पांडे, हर्षिता​ तिवारी, शगुन त्यागी, आदि मौजूद रहे। (आगे पढ़िये)
महोत्सव में होंगे ये कार्यक्रम

Advertisement

कुमाऊं महोत्सव के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए मुख्य संयोजक श्री तिवारी ने बताया कि महोत्सव का आगाज कल रविवार को सुबह 7 बजे मैराथन दौड़ से होगा। यह दौड़ धारानौला से माल रोड तक चलेगी। इसके बाद 27 अगस्त को नगर में नंदादेवी से मुरली मनोहर मंदिर तक सांस्कृतिक झांकी निकाली जाएगी। यह झांकी पूर्वाह्न 11 बजे से शुरु होगी। इसी दिन दोपहर 12 बजे से मल्ली बाजार में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन होगा। महोत्सव के तहत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां व स्टार नाइटों का सिलसिला 28 अगस्त से लोअर माल रोड स्थित सिमकनी मैदान में शुरु होगा, जो 5 सितंबर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव में अलग—अलग दिनों में नामी लोक कलाकार विशन सिंह हरियाला, इंदर आर्या, जितेंद्र तोमक्याल, गजेंद्र सिंह राणा, माया उपाध्याय, दर्शन फर्सवाण व रमेश बाबू गोस्वामी के नाम स्टार नाइट रहेगी। वहीं ममता भारद्वाज स्टार नाइट व विकास भारद्वाज स्टार नाइट भी होंगी। इनके अलावा स्थानीय लोक कलाकार भी मंच पर धूम मचाएंगे। स्टार नाइट का समय सांय 7 बजे रखा गया है जबकि इससे पूर्व अलग—अलग दिनों में स्कूली सांस्कृतिक, नृत्य, ओपन माइक, मेहंदी, चित्रकला, कुर्सी दौड़, आर्टिस्टिक योग, फैशन शो आदि प्रतियोगिताएं होंगी। (आगे पढ़िये)
जीआईसी में महोत्सव के विरोध से समिति आहत

अल्मोड़ा: यहां जीआईसी के मैदान में महोत्सव कराने के विरोध से श्री राम सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा समिति आहत भी है। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कहा कि कतिपय लोगों ने निहित स्वार्थों की पूर्ति के लिए जीआईसी में महोत्सव आयोजन का विरोध किया, लेकिन इस विरोध का औचित्य समझ से परे है। उन्होंने यह भी कहा कि भले ही​ कोई कितना ही विरोध करें, लेकिन समिति सांस्कृतिक संरक्षण व संवर्धन के लिए ऐसे आयोजन आयोजित कराते रहेगी। उन्होंने कहा कि नगर से दूर होने के कारण इस बार सिमकनी मैदान तक महोत्सव में आने—जाने लोगों को परेशानी होगी और विरोध के चलते महोत्सव में भी कुछ विलंब हुआ है। समिति के संरक्षक व रंगकर्मी अमरनाथ​ सिंह नेगी ने कहा कि सालों से समय—समय पर जीआईसी के मैदान में जिला प्रशासन व नगरपालिका कुमाऊं महोत्सव व शरदोत्सव सरीखे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराते आए हैं, लेकिन इसके बावजूद इस बार इसकी अनुमति न देकर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने सवाल भी किया कि क्या ​भविष्य में इस मैदान में अब ऐसे कार्यक्रम नहीं होंगे?

Advertisement

Related News