For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.
Advertisement

लालकुआं : अब से कुछ देर पहले हुआ बाइक हादसा, युवक गंभीर घायल

04:23 PM Jan 27, 2024 IST | CNE DESK
लालकुआं   अब से कुछ देर पहले हुआ बाइक हादसा  युवक गंभीर घायल
Advertisement

लालकुआं समाचार | यहां बिन्दुखत्ता काररोड स्थित शहीद स्मारक के पास अनियंत्रित बाइक की सेचुरी पेपर मिल की दीवार में जोरदार टक्कर हो गई, हादसे में बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे इलाज के लिए लालकुआं के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर लाये जहां चिकित्सकों ने गम्भीर हालत देख युवक को हल्द्वानी उपचार के लिए भेज दिया। फिलहाल युवक की हालत गम्भीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के आनुसार, लालकुआं कोतवाली निकटवर्ती क्षेत्र हाथीखाना निवासी 25 वर्षीय युवक नूर मोहम्मद अपने निजी काम से बाइक से बिन्दुखत्ता काररोड जा रहा था तभी शहीद स्मारक के पास पहुंचते ही उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सेचुरी पेपर मिल की दीवार से टकरा गई, बाइक के दीवार से टकराने पर बाइक सावर नूर मोहम्मद गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना आज शनिवार 3 बजे के आसपास की है।

Advertisement
Advertisement

स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए लालकुआं के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गम्भीर हालत में उसका उपचार किया, वहीं युवक की हालत में कोई सुधार ना होते देख चिकित्सकों ने उसे उपचार के लिए हल्द्वानी रेफर कर दिया। फिलहाल युवक की हालत गम्भीर बताई जा रही है। इस घटना में युवक की बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

×
ताजा खबरों के लिए हमारे whatsapp Group से जुड़ें Click Now