For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

मंगलेश डंगवाल की होगी उत्तराखंड इंडस्ट्री में जल्द वापसी

11:29 AM Jan 04, 2024 IST | CNE DESK
मंगलेश डंगवाल की होगी उत्तराखंड इंडस्ट्री में जल्द वापसी
Advertisement

देहरादून | उत्तराखंड कला जगत के लिए देहरादून से एक खबर सामने आई है, वैदिक जागर सम्राट मंगलेश डंगवाल की एक बार फिर उत्तराखंड इंडस्ट्री में 14 साल बाद वापसी होने वाली है, इन्ही खबरों के चलते चंडीगढ़ से संगीतकार अशीम मंगोली उनके आवास टिहरी नगर पहुंचे।

Advertisement
Advertisement

अशीम मंगोली चंडीगढ़ से 2 जनवरी को मंगलेश जी के घर पहुंचे, रात्रि के समय उनके नए गीत की एक मीटिंग उनके बीच हुई, जिसमें जल्दी ही उनका गीत मार्च के महीने से पहले उतरने की उम्मीद है। आशीम मंगोली ने बताया कि हाल में ही उनका गीत गुलाबी शरारा की कॉस्ट बॉलीवुड कंपनी ने लेने का 60 लाख का ऑफर उनको दिया है, मंगोली ने अपने सारे गीत हिट देने के बाद अपनी संस्कृति की तारीफ की, और उन्होंने डंगवाल जी को भरोसा दिलाया कि हम उत्तराखंड में आपके गीतों को स्वतंत्र रूप से कार्य करेंगे।

Advertisement

इसी बीच सोशल मीडिया के पत्रकार व लोकगायक अंकित बडोनी, घातक म्यूजिक के सोनू भी साथ रहे। मंगलेश डंगवाल ने मीडिया में बताया कि मैं अपने दर्शकों के बीच खरा उतरूंगा और जल्दी मार्केट में नए गीत टाइम से टाइम देता रहूंगा।

Advertisement
Advertisement