For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

अल्मोड़ा: रात दो नालों के बीच फंसे कई वाहन व करीब ढाई सौ लोग

03:08 PM Aug 28, 2024 IST | CNE DESK
अल्मोड़ा  रात दो नालों के बीच फंसे कई वाहन व करीब ढाई सौ लोग
Advertisement
















✍️ पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान, तब फंसे लोगों ने ली राहत की सांस

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: भतरोंजखान थानांर्गत मोहान के पास रात भारी वर्षा के चलते दो नाले उफन पड़े, जिसमें भारी मलबा बहकर आया। इस मलबे में कुछ वाहन फंस गए और उनके चक्के जाम हो गए। जिससे इन दो नालों के बीच गर्भवती महिला को ले जा रही एंबुलेंस समेत कई वाहन फंस गए। जिनमें करीब ढाई सौ लोग शामिल बताए गए हैं। रात पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर जेसीबी की मदद से वाहन ​निकाले और आवागमन साफ किया। तब जाकर फंसे वाहन व लोग अपने गंतव्य को जा सके।

Advertisement

हुआ यूं कि अल्मोड़ा जनपद के थाना भतरौजखान अंतर्गत मोहान के पास भारी बारिश के कारण दो नालों के बीच रात कई वाहन फंस गए, जिसमें करीब ढाई सौ लोग भी फंसे रह गए। मलबे में फंसने के कारण कुछ वाहनों के चक्के जाम हो गए थे। इसी सूचना रात थाना भतरोंजखान पुलिस को मिली। सूचना पर थानाध्यक्ष सुशील कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया। मलबे में फंसे वाहनों को जेसीबी की मदद से निकाला गया। इसके बाद फंसे वाहनों का संचालन हो सका और फिर बीच में फंसे सभी वाहन निकल गए। पुलिस के अनुसार इन वाहनों में करीब ढाई सौ लोग फंसे थे। जो पुलिस के रेस्क्यू अभियान के बाद अपने गंतव्य को जा सके। बीच में गर्भवती महिला को अस्पताल ले जा रही एक एंबुलेंस भी फंसी हुई थी, उसे भी सुरक्षित निकालकर गंतव्य को भेजा गया। इसके बाद फंसे लोगों ने राहत की सांस ली और सभी ने पुलिस टीम का आभार जताया।

Advertisement

Advertisement

×