EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

ब्रेकिंग न्यूज: नाबालिग लड़की ने बेटी को दिया जन्म

10:11 PM May 15, 2024 IST | CNE DESK
Advertisement

✍️ जिला अस्पताल बागेश्वर में कराया गया प्रसव
✍️ अज्ञात के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा, जांच शुरू

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: यहां जिला अस्पताल में एक नाबालिग लड़की का प्रसव कराया गया। उनसे नवजात बेटी को जन्म दिया। चिकित्सकों के अनुसार जज्बा-बच्चा स्वस्थ हैं। उन्हें वार्ड में भर्ती किया गया है। पुलिस अज्ञात के विरुद्ध पोक्सो अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जांच प्रारंभ कर दी है।

Advertisement

बुधवार को एक 17 वर्षीय लकड़ी प्रसव पीड़ा से परेशान थी। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जांच के बाद गर्भवती होने और प्रसव पीड़ा का पता चला। इसके बाद उसका प्रसव कराया गया। उसने नवजात बेटी को जन्म दिया। चिकित्सकों ने उसे भर्ती किया है। जज्जा-बच्चा स्वस्थ हैं। मामला पुलिस क्षेत्र बैजनाथ का है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। अज्ञात के विरुद्ध पोक्सो अधिनियम में मामला दर्ज हो गया है। इधर, महिला रोग विशेषज्ञ डा. रीमा उपाध्याय ने कहा कि पीड़िता को पुलिस लेकर आई थी। उसका प्रसव करा लिया गया है। जज्जा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। उधर, बैजनाथ थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि घटना की जांच प्रारंभ कर दी गई है। स्वजन की तरफ से अभी प्राथमिकी नहीं आई है। पुलिस आरोपी तक शीघ्र पहुंचेगी।

Advertisement

Related News