For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.
Advertisement

नैनीताल : अल्मोड़ा हाईवे पर ब्रेक फेल होने से कार पलटी; एक की मौत, 6 घायल

02:12 PM Jun 19, 2024 IST | CNE DESK
नैनीताल   अल्मोड़ा हाईवे पर ब्रेक फेल होने से कार पलटी  एक की मौत  6 घायल
Advertisement

नैनीताल | मंगलवार देर रात भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हल्द्वानी से रानीखेत को जा रही थी एक कार रातीघाट के पास ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलतः सितारगंज निवासी एवं वर्तमान में दिल्ली में रहने वाले एक कारोबारी परिवार के 7 लोग मंगलवार रात कार से रानीखेत घूमने जा रहे थे। इस दौरान कार रातीघाट के पास कार ब्रेक फेल होने से सड़क पर पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

Advertisement

दुर्घटना में वाहन चला रहे 47 वर्षीय त्रिलोक सिंह, उनकी 35 वर्षीय पत्नी उमा बिष्ट, 16 वर्षीय पुत्र श्रेष्ठ, 13 वर्षीय पुत्र त्रिलोक, 30 वर्षीय निशा सिंह और 6 वर्षीय नियान सिंह तथा 37 वर्षीय लक्ष्मण सिंह घायल हो गये। इनमें लक्ष्मण सिंह अचेत अवस्था में थे। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरना ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने लक्ष्मण सिंह को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि कार सड़क पर न पलटती तो दुर्घटना अधिक भयावह हो सकती थी, क्योंकि नीचे गहरी खाई थी।

Advertisement


Advertisement
×