For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.
Advertisement

Achievement:बागेश्वर के कफलढूंगा गांव की पल्लवी बनी सेना में लेफ्टिनेंट

06:52 PM Dec 05, 2023 IST | CNE DESK
achievement बागेश्वर के कफलढूंगा गांव की पल्लवी बनी सेना में लेफ्टिनेंट
Advertisement

👉 गांव और ननिहाल गागरीगोल में दौड़ी खुशी की लहर

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: गरुड़ की पल्लवी गोस्वामी सेना में लेफ्टिनेंट बन गईं हैं। उनकी सफलता पर उनके गांव कफलढूंगा और ननिहाल गागरीगोल में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्होंने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।

Advertisement

सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार नारायण गिरी गोस्वामी की बेटी पल्लवी ने बीएससी नर्सिग कमांड हास्पिटल कालेज लखनऊ से चार वर्ष के कठोर परिश्रम के बाद प्रशिक्षण पूरा किया। उसके बाद लेफ्टिनेंट के लिए कमिशन लेकर शपथ ग्रहण की है। वह देवनाई, कफलढूंगा गांव की रहने वाली हैं, जबकि उनका ननिहाल गागरीगोल में है। उन्होंने 12वीं की पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल से की। मिलिट्री नर्सिंग की परीक्षा पास करने के बाद प्रशिक्षण लिया।

उनकी माता रेखा गोस्वामी गृहणी हैं। उन्होंने सफलता का श्रेय अपने नाना नारायण गिरी, माता-पिता, एम्स पटना में नियुक्त नर्सिंग आफिसर बड़ी बहन दीक्षा और 94 वर्षीय दादा बालागिरी को दिया है। पल्लवी की सफलता पर राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, विधायक पार्वती दास, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, गोपाल दत्त भट्ट, दीपक पाठक ,पूरन चन्द्र जोशी,आदि ने खुशी व्यक्त की है।

Advertisement



×