EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

प्रभात फेरी निकाली, झंडारोहण, चित्रों पर माल्यार्पण और गाए भजन—कीर्तन

08:38 PM Oct 02, 2024 IST | CNE DESK
Advertisement

✍️ अल्मोड़ा व बागेश्वर जनपद में धूमधाम से मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
✍️ कांग्रेसजनों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित कर बापू को किया याद

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वर: आज जिला कार्यालय अल्मोड़ा व बागेश्वर समेत दोनों जनपदों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सुबह नगर में प्रभात फेरी निकाली गई। दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी गई और गांधी जी के प्रिय भजन 'रघुपति राघव राजा राम...' का सामूहिक गायन किया गया। नगर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

Advertisement

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट एवं विकास भवन समेत सभी कार्यालयों में समस्त स्टाफ द्वारा दोनों महान विभूतियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा श्रद्धासुमन अर्पित किए। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने गांधी जी एवं शास्त्री जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा देश में दिए गए योगदान को याद किया। जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने समस्त जनपदवासियों को शुभकामनाएं दी। इसके पश्चात बापू के प्रिय भजनों को सामूहिक रूप से गाया गया। इससे पूर्व सुबह आज नंदादेवी मंदिर परिसर से प्रभात फेरी निकाली। जो मुख्य बाजार से होते हुए चौघानपाटा में गांधी पार्क में पहुंची। प्रभात फेरी में विभिन्न स्कूलों के छात्र—छात्राओं व एनसीसी कैडेटों समेत अधिकारियों, कर्मचारियों, गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षकों ने बढ़—चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान देशभक्ति गीतों, नारों एवं गाजे बाजे की धूम रही। इसके बाद चौघानपाटा में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए पुष्प अर्पित कर प्रभात फेरी का समापन हुआ।

Advertisement

इधर पुलिस महकमे ने पुलिस लाइन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस पर समारोह आयोजित किए। जहां ध्वजारोहण के उपरांत एसएसपी देवेंद्र पींचा ने दोनों महापुरुषों के चित्रों का अनावरण कर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किये और गांधी जी का प्रिय भजन 'रघुपति राघव राजा राम...' गाया। सभी से इन महापुरुषों द्वारा बताए गए मार्ग का अनुसरण करने के लिये प्रेरित किया।

Advertisement

इस मौके पर एसएसपी ने अल्मोड़ा पुलिस में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों को उपहार भेंट किए। समारोह में सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, प्रतिसार निरीक्षक विजय विक्रम, निरीक्षक एसआईयू सुरेश चन्द्र, निरीक्षक पुलिस दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, निरीक्षक यातायात दरबान सिंह मेहता, पीआओ प्रमोद पाठक, लाईन सूबेदार मोहित कुमार सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त पुलिस कार्यालय समेत जनपद के थानों व चौकियों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जंयती मनाई गयी।

 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अल्मोड़ा में चौघानपाटा स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के योग भारतीय इतिहास में एक स्वर्णिम काल बताते हुए कहा कि भारत देश का वास्तविक पुरोधा बताया। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर पालिका के निर्वतमान अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिला अध्यक्ष राधा बिष्ट, मनोज सनवाल, केवल सती, महेश आर्य, एनडी पांडे, निजाम कुरेशी, हेम चन्द्र तिवारी, शरद चंद्र साह, पूरन रौतेला, विक्रम बिष्ट, शोभा जोशी, रोहित रौतेला, सुरेंद्र कुमार, आशीष भारती, संजू सिंह, सूरज वाणी, निर्मल रावत, गोविंद सिंह मेहरा, परितोष जोशी, गीता मेहरा ,दीपा साह, मनोज बिष्ट, त्रिलोचन जोशी, सुनील कर्नाटक, फेमिना खान, लावण्य टीटू पंत, दिनेश नेगी, जगदीश तिवारी, किरण आर्य आदि मौजूद रहे।

बागेश्वर: जनपद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सरकारी कार्यालयों सहित विद्यालयों में झण्डारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर भावपूर्ण स्मरण किया। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में डीएम आशीष भटगांई ने महात्मा गांधी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दोनों महापुरुषों को नमन करते हुए कहा कि भारत के इतिहास में आज का दिन बड़ा महत्व रखता है। आज के दिन भारत की दो महान विभूतियों का जन्म हुआ। दोनों विभूतियों ने भारत के इतिहास में बड़ी भूमिका निभाई। कलेक्ट्रेट के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी गांधी जी व शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। डीएम ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अंतराष्ट्रीय अहिंसा दिवस और स्वच्छता की शपथ दिलायी। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में गांधी जी के प्रिय भजन रामधुन का गायन किया गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, भावना कोरंगा, हिमांशु, रश्मि जोशी, शिखा सुयाल आदि वक्ताओं ने गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन और संघर्ष पर प्रकाश डाला। संचालन मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भागत सिंह भौर्याल ने किया। इस अवसर पर कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं हरित क्रांति के जनक लाल बहादुर शास्त्री को याद कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष भगत डसीला, लोकमणी पाठक , राजेन्द्र परिहार, सुनील भंडारी, किशन कठायत, गोपा धपोला, गीता रावल आदि मौजूद थे। जबकि नगर पालिका में आयोजित कार्यक्रम में गांधी व शास्त्री जी को याद करते हुए पर्यावरण मित्रों को सफाई किट वितरित किये। उधर गरुड़, कपकोट, कांडा आदि क्षेत्रों में भी गांधी व शास्त्री जी की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये।

कौसानी। कौसानी स्थित अनाशक्ति आश्रम में गांधी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस दौरान एक विचार गोष्टी आयोजित की गई। जिसमें राधा बहन द्वारा गांधी जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके भारत को आजादी दिलाने में दिए गए योगदान को सराहा। इस दौरान बीड़ी जोशी, विपिन उप्रेती, एड कृष्ण सिंह बिष्ट, गोपाल भाकुनी, विपिन जोशी, प्रकाश कोहनी, गिरीश कोरंगा, आदि मौजूद थे।

Related News