For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

बागेश्वर: लोनिवि मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने तीन घंटे कामकाज ठप किया कामकाज

05:46 PM Aug 02, 2024 IST | CNE DESK
बागेश्वर  लोनिवि मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने तीन घंटे कामकाज ठप किया कामकाज
Advertisement
















सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: लोनिवि मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने तीन घंटे का कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और कहा कि शासन की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा।

शुक्रवार को लोनिवि कार्यालय में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रधान सहायक भगवती प्रसाद सेमवाल को बिना जांच व कारण बताओ नोटिस दिए बिना ही निलंबित किया गया। यह कर्मचारियों के लिए न्यायोचित नहीं है। उनमें भारी आक्रोश है। उन्होंने शु्क्रवार को सुबह 10 से अपराह्न एक बजे तक कार्य बहिष्कार किया। इस मौके पर अध्यक्ष जयदत्त पांडे, सूरज चंद्र, धरम लमगढ़िया, गोकुल, राजेंद्र बिष्ट, रेनुका भैसोड़ा, दया रावत आदि उपस्थित थे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

×