EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

अल्मोड़ा: कल से तुंगेश्वरी में राम कथा महोत्सव ज्ञान यज्ञ

08:39 PM Feb 27, 2024 IST | CNE DESK
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: ​निकटवर्ती विकासखंड हवालबाग की बिमौला ग्रामसभा अंतर्गत स्थित प्रसिद्ध श्री मां तुगेश्वरी देवी मंदिर तुवरी में 28 फरवरी 2024 यानी कल से रामकथा महोत्सव ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें संत पुरुषों का दुर्लभ समागम रहेगा। कथा व्यास हरिशरण दास जी महाराज हैं जबकि यजमान मोहन सिंह मेहता हैं।

श्री मां तुंगेश्वरी देवी मंदिर समिति की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यह धार्मिक अनुष्ठान 9 मार्च 2024 तक चलेगा। तय कार्यक्रम के अनुसार नित्य पूजा व मूल पाठ सुबह 8 से 10 बजे, कथा वाचन दोपहर 12 बजे से, आरती सांय 4 बजे से तथा भजन संध्या रात 9 से 12 बजे तक होगी। 9 मार्च 2024 को दिन में एक बजे से भंडारा होगा। समिति ने भक्तों से इस कथा के श्रवण को बड़ी संख्या में पहुंचने का अनुरोध किया है।

Advertisement

Related News