For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

सेवानिवृत्त हुए यह पालिका कार्मिक, भावपूर्ण विदाई, 01—01 लाख के प्रदान किए चेक

05:02 PM May 31, 2022 IST | CNE DESK
सेवानिवृत्त हुए यह पालिका कार्मिक  भावपूर्ण विदाई  01—01 लाख के प्रदान किए चेक
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

Advertisement
Advertisement

यहां नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा में आज विद्युत अनुभाग में कार्यरत लाइनमैन गणेश सिंह मेर तथा पर्यावरण मित्र राजेंद्र के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई।

Advertisement

विदाई समारोह में वक्ताओं ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों के दीर्घायु की कामना करते हुए उनका माल्यार्पण किया। साथ ही उन्हें रूपये एक-एक लाख का चैक प्रदान करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किये गये।
विदाई समारोह में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, अधिशासी अधिकारी महेन्द्र कुमार यादव, उत्तराखण्ड निकाय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भूपेन्द्र जोशी, उत्तराखण्ड देवभूमि स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रान्तीय महासचिव राजपाल पवार, उत्तराखण्ड देवभूमि स्वच्छकार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुरेश केशरी, सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, कमल कुमार पाठक, मनोज कर्नाटक, मुकेश भण्डारी, केएन पाण्डे, भुवन जोशी, राजेश जोशी, दीप चन्द्र जोशी, पंकज तिवारी, राजेन्द्र कुमार बिष्ट, राजू पाण्डे, राजेन्द्र, दीपक, सतीश, बसंती बिष्ट, शीला आर्या, चंदन सिंह मेर, चन्द्रशेखर काण्डपाल सहित समस्त पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement