For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.
Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शटलर चिराग सेन व चयनित जोशी ने जीते कांस्य पदक

05:54 PM Oct 29, 2023 IST | CNE DESK
अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शटलर चिराग सेन व चयनित जोशी ने जीते कांस्य पदक
चिराग सेन व चयनित कोच डीके सेन व लोकेश नेगी के साथ
Advertisement

👉 गृह जनपद में हर्ष की लहर

Infosys Badminton International 2023

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। 24 से 29 अक्तूबर 2023 तक बैंगलोर में आयोजित इंफोसिस बैडमिंटन इंटरनेशनल में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए चिराग सेन ने पुरुष एकल में व चयनित जोशी ने मिश्रित युगल में कांस्य पदक जीत लिया।

INFOSYS FOUNDATION India International Challenge 2023

पुरुष एकल में प्री क्वार्टर फाइनल में अल्मोड़ा के चिराग सेन ने वेतनाम के ली दूक फ़ास्ट को सीधे सेटों में 21-16 व 21-13 से पराजित किया था। चिराग ने क्वार्टर फाइनल में भारत के ही आयुष शेट्टी को 21-11, 20-22 व 21-12 से हराया था।

Advertisement
Advertisement

सेमी फाइनल में चिराग सेन को हम वतन सतीश कुमार जो टूर्नामेंट के भी विजेता बने से कड़े संघर्ष में 21-12, 19-21 व 18-21 से हार का साामना करना पड़ा। चिराग सेन को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।

Advertisement

मिश्रित युगल में अल्मोड़ा के चयनित जोशी ने दिल्ली की काव्या गुप्ता के साथ जोड़ी बनाते हुए प्री क्वार्टर फाइनल में भारत की ही जोड़ी प्रतीक पाण्डेय व महक नायक की जोड़ी को 21-7 व 21-16 से सीधे सेटों में पराजित किया था।

Advertisement

क्वार्टर फाइनल में चयनित जोशी की जोड़ी ने सात्विक रेड्डी कनापुरम व वैष्णवी की जोड़ी को 21-9, 20-22 व 21-16 से पराजित किया था। सेमी फाइनल में चयनित जोशी की जोड़ी थाईलैंड की जोड़ी पथाराथोंन व नात्तामोम लात्सन से 17-21, 23-21 व 12-21 से हार का सामना करना पड़ा।

खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों तथा गृह जनपद में हर्ष की लहर

चिराग सेन व चयनित जोशी के शानदार प्रदर्शन पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार, खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों तथा गृह जनपद से नगरपालिका चेयरमैन प्रकाश जोशी, जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष प्रशांत जोशी, उपाध्यक्ष प्रशासनिक गोकुल सिंह मेहता, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, सचिव डॉ० संतोष बिष्ट, सह सचिव संजय नज्जौन, कोषाध्यक्ष नंदन रावत, समन्वयक विजय प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी डीके जोशी, लेखा परीक्षक सुरेश कर्नाटक, सलाहकार जगनमोहन सिंह फर्त्याल, शेखर लखचोरा, हेम पाण्डेय, राजू तिवारी, एएस रजवार, जग्गू वर्मा, डॉ. जेसी दुर्गापाल, जिला खेल अधिकारी अरुण बंग्याल आदि ने चिराग सेन व चयनित जोशी व उनके कोच डीके सेन को शुभकामना दी है।

Advertisement
Tags :
Advertisement

×
ताजा खबरों के लिए हमारे whatsapp Group से जुड़ें Click Now