For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

Uttarakhand : पहाड़ से मैदान तक बदला मौसम का मिजाज, बद्रीनाथ में बर्फबारी

11:19 AM Nov 28, 2023 IST | CNE DESK
uttarakhand   पहाड़ से मैदान तक बदला मौसम का मिजाज  बद्रीनाथ में बर्फबारी
Advertisement

Uttarakhand Weather Update | उत्तराखंड में एकाएक मौसम बदलने से ठंड में इजाफा हो गया है, पहाड़ से मैदान तक ठंड बढ़ गई है। सुबह बद्रीनाथ धाम में ताजा बर्फबारी हुई। वहीं, निचले इलाकों में बादल छाए हैं। कुछ इलाकों में दिन की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की भी संभावना है। मैदानी क्षेत्रों खासकर हरिद्वार व ऊधम सिंह नगर में कोहरा छा सकता है जबकि शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। दून में कहीं आसमान साफ और कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दून का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Advertisement

मसूरी में सात डिग्री लुढ़का तापमान

पहाड़ों की रानी मसूरी, कैम्पटी और धनोल्टी में बादल छाए हैं। वहीं, शहर में सुबह का अधिकतम तापमान 7 डिग्री तक लुढ़का है। जिससे ठंड में इजाफा हुआ है।

Advertisement