EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करेंगी पहाड़ की खेल प्रतिभाएं: रेखा आर्या

08:14 PM Oct 04, 2024 IST | CNE DESK
Advertisement

✍️ अल्मोड़ा से हुआ खेल महाकुंभ—2024 का रंगारंग आगाज, खेल मंत्री ने किया उद्घाटन
✍️ खेल उपकरण व छात्र​वृत्ति की 02.45 करोड़ की धनराशि खातों में डाली

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: प्रदेश में आज खेल महाकुंभ 2024 का आगाज अल्मोड़ा से हुआ। जिसका शुभारंभ आज हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम अल्मोड़ा में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने किया। आज न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का सिलसिला चल पड़ा है। आज अल्मोड़ा के खत्याड़ी न्याय पंचायत की खेल प्रतियोगिताएं कराई गई।

Advertisement

खेल महाकुम्भ 2024 के उद्घाटन के अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस खेल महाकुम्भ के माध्यम से दूरस्थ गांवों की खेल प्रतिभाओं को न्याय पंचायत स्तर से आगे बढ़कर जिला व राज्य स्तर तक पहुंचने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि निश्चित रुप से ऐसे महोत्सवों के जरिये न्याय पंचायत के बच्चे भी खेल के क्षेत्र में राज्य का राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करेंगे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल भावना से खेलना ही असली खिलाड़ी की पहचान होती है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का इसलिए धन्यवाद ज्ञापित किया कि उनकी दूरदर्शिता से उत्तराखंड में नई खेल नीति बनी तथा खिलाड़ियों को भी राज्य की सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिया गया।

Advertisement

इस मौके पर विधायक मनोज तिवारी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना से खेलने का आह्वान किया। इस दौरान स्कूली छात्र छात्राओं तथा सांस्कृतिक कलाकारों ने अपनी सुंदर सुंदर प्रस्तुतियों से सबका मन मोहा। खेल महाकुंभ के शुभारंभ मौके पर अल्मोड़ा के प्रसिद्ध खिलाड़ियों के परिवारजनों को सम्मानित किया गया तथा खेल के क्षेत्र में लक्ष्य सेन, एकता बिष्ट समेत अन्य खेल प्रतिभाओं के योगदान को भी सराहा गया।

Advertisement

कैबिनेट मंत्री ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए राज्यभर में चयनित हुए 2049 बालक एवं बालिकाओं को खेल उपकरण तथा छात्रवृति की दो करोड़ पैंतालीस लाख अठ्ठासी हजार रुपए की धनराशि भी डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में डाली। उन्होंने कहा कि इस धनराशि से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभाओं को निखारने में मदद मिलेगी।

आज स्टेडियम में अंडर—17 बालक—बालिका वर्ग में 600 मीटर तथा 800 मीटर की दौड़ प्रतियोगिताएं हुईं। जिसमें बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पलक भंडारी, द्वितीय स्थान हर्षिता बिष्ट तथा तृतीय स्थान खुशी रावत ने प्राप्त किया जबकि बालक वर्ग में प्रथम स्थान हिमांशु गोस्वामी, द्वितीय स्थान योगेश मेहता तथा तृतीय स्थान रविन्द्र लटवाल ने प्राप्त किया। कैबिनेट मंत्री तथा अन्य अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, विशेष प्रमुख सचिव उत्तराखंड शासन अमित सिन्हा, जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, सीडीओ दिवेश शाशनी, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार चौहान, जिला खेल अधिकारी माहेश्वरी आर्या समेत अन्य उपस्थित रहे।

Related News