For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.
Advertisement

भव्य रूप में मनाया जायेगा PM Modi की 'मन की बात' का 100 वां एपिसोड

12:17 PM Apr 29, 2023 IST | CNE DESK
भव्य रूप में मनाया जायेगा pm modi की  मन की बात  का 100 वां एपिसोड
प्रेस वार्ता में मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष बहुगुणा व अन्य
Advertisement

👉 30 अप्रैल रविवार को होगा प्रसारित

👉 भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा की प्रेस वार्ता

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश ​बहुगुणा ने कहा कि कल 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को जनपद में भव्य स्वरूप दिया जायेगा।

उन्होंने यहां आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि प्रत्येक मंडल में संबंधित पदाधिकारी प्रत्येक बूथ में जाकर कार्यक्रम को सफल बनायेगा। हर बूथ में कम से कम 100 लोगों की संख्या जुटाई जायेगी। तमाम लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम कोई भाजपा का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री का देश के नाम संबोधन है, जिसे हर व्यक्ति को सुनना चाहिए। चाहे वह किसी भी राजनैतिक दल से संबंध रखता हो।

Advertisement
Advertisement

बहुगुणा ने कहा कि 'मन की बात' कार्यक्रम में शहीदों के परिजन, चिकित्सक, रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारी व शिक्षाविदों को सम्मानित किया जायेगा। तमाम लोगों को मन की बात कार्यक्रम में आमंत्रित किया जा रहा है।

Advertisement

जिलाध्यक्ष बहुगुणा ने बताया कि वह स्वयं कल गैराड़ बूथ में जायेंगे। सांसद अजय टम्टा सहित तमाम अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के भी कार्यक्रम अलग—अलग बूथों में तय हैं।

Advertisement

प्रेस वार्ता में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, नगर अध्यक्ष ​अमित साह मोनू, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, जगत तिवारी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, भाजपा अल्मोड़ा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष खान आदि मौजूद रहे।

इस वायरल वीडियो में मचा बवाल

Advertisement
Advertisement

×
ताजा खबरों के लिए हमारे whatsapp Group से जुड़ें Click Now