EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

अल्मोड़ा: पीएमश्री राजकीय आदर्श इंका के स्टेंडर्ड क्लब का दल पहुंचा मानसखंड विज्ञान केंद्र

08:16 PM Sep 14, 2024 IST | CNE DESK
Advertisement

✍️ विविध प्रदर्शनियां देख लिया विज्ञान व प्रौ​द्योगिकी का व्यवहारिक ज्ञान
✍️ प्रधानाचार्य डा. कपिल नयाल के नेतृत्व में छात्रों ने ली नई सीख

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: आज निकटवर्ती पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कालेज हवालबाग के स्टेंडर्ड क्लब के सदस्यों का दल आज अल्मोड़ा के स्यालीधार स्थित मानसखंड विज्ञान केंद्र का भ्रमण किया। भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून के सहयोग से विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं स्टेंडर्ड क्लब के मेंटर डा. कपिल नयाल के नेतृत्व में इस दल ने केंद्र में विज्ञान व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र का व्यवहारिक ज्ञान लिया।

Advertisement

इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करना था। छात्रों ने मानसखंड विज्ञान केंद्र में जलवायु परिवर्तन, फन जोन, तारामंडल, आयुर्वेद विज्ञान समेत भौतिकी, रसायन और पर्यावरण विज्ञान से संबंधित प्रदर्शनी क्षेत्र का भ्रमण किया एवं नवीन जानकारियां प्राप्त कीं। इसके साथ ही केंद्र के वैज्ञानिकों ने नवीकरणीय ऊर्जा, रोबोटिकस व अंतरिक्ष विज्ञान जैसे विषयों पर लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से छात्रों को विज्ञान की विभिन्न अवधारणाओं को समझाया। विज्ञान केंद्र के सभागार में केंद्र के प्रभारी डॉ. नवीन चंद जोशी ने केंद्र में हो रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी तथा विद्यार्थियों को विज्ञान केंद्र का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। भारतीय मानक ब्यूरो के रिसोर्स पर्सन दीपक पांडे ने मानसखंड विज्ञान केंद्र को बच्चों के लिए बेहद लाभकारी बताते हुए छात्र-छात्राओं को विभिन्न जानकारियां दी। भारतीय मानक ब्यूरो की रिसोर्स पर्सन नीतिका बिष्ट अग्रवाल ने भ्रमण कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया। छात्रों के इस दल के साथ विद्यालय के शिक्षक संजय पांडे, सुनीता बोरा व भावना वर्मा भी शामिल रहीं।

Advertisement

Related News