For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.
Advertisement

हल्द्वानी : महिला ने छत से कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

11:24 PM Jun 05, 2024 IST | CNE DESK
हल्द्वानी   महिला ने छत से कूदकर दी जान  जांच में जुटी पुलिस
सांकेतिक तस्वीर
Advertisement

Haldwani News | यहां टीपीनगर चौकी क्षेत्र की एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में छत से कूद गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। शादी के चार साल होने के कारण मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया। हालांकि अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं सौंपी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार मदनापुर शाहजहांपुर यूपी निवासी 22 वर्षीय सरिता पत्नी मल्लू हाल निवासी गन्ना सेंटर हल्द्वानी ने तीन मई को छत से कूद मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने महिला को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान सरिता की मौत हो गई। सरिता की शादी को चार साल हुए थे। इस कारण मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बुधवार को महिला का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस के अनुसार परिवार यहां किराये के मकान में रहकर मजदूरी करता था।

Advertisement
Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

×
ताजा खबरों के लिए हमारे whatsapp Group से जुड़ें Click Now