EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

देवभूमि व्यापार मंडल अल्मोड़ा की लगातार सदस्यता ग्रहण कर रहे व्यापारी

06:15 PM Jan 10, 2024 IST | CNE DESK
देवभूमि व्यापार मंडल अल्मोड़ा की लगातार सदस्यता ग्रहण कर रहे व्यापारी
Advertisement

📌 बुधवार को भी चला वृहद अभियान

अल्मोड़ा। उत्तराखंड की सबसे पुरानी पंजीकृत व्यापार मंडल देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के चुनाव की तैयारियों के तहत व्यापारियों को लगातार सदस्यता दिलाई जा रही है। खास बात यह है कि व्यापारी स्वयं देवभूमि के पदाधिकारियों से संपर्क कर सदस्यता प्रदान करने का आग्रह कर रहे हैं। अब तक 1400 से अधिक व्यापारी सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं।

 

Advertisement

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा की सदस्यता ग्रहण कराने का अभियान लगातार जारी है। पदाधिकारियों का कहना है कि देवभूमी व्यापार मंडल द्वारा व्यापारियों की सदस्यता शुल्क 50 रुपए रखने से भी व्यापारी काफी उत्साहित दिखे। अभियान के आठवें दिन 315 से अधिक व्यापारियों को सदस्यता दिलाई गई।

बुधवार के दिन व्यापारियों को सदस्यता ग्रहण कराने के अभियान की शुरूआत माल रोड, मुख्य बाजार, नियाजगंज, धारानौला मार्ग तक सदस्यता की गई। अभियान के तहत आज 315 से अधिक व्यापारियों को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता दिलाई गई। अभी तक 1400 से अधिक व्यापारियों ने देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

Advertisement

जल्द बुलाई जायेगी बैठक

इस मौके पर देवभूमि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता व्यापारियों के हित में कार्य करना है, जिसके लिए सभी व्यापारियों से लगातार विचार विमर्श भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद ही एक बैठक कर चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सदस्यता अभियान में राजेंद्र तिवारी, मनोज सिंह पवार, संजय साह 'रिक्खू', हिमांशु कांडपाल, गणेश जोशी 'गुड्डू', भीमा पवार, रोहित साह, आनंद भोज आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Advertisement

Related News