EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

अल्मोड़ा: दो साल का कार्यकाल निराशाजनक— भूपेंद्र भोज

04:30 PM Mar 23, 2024 IST | CNE DESK
Advertisement

✍🏿 कांग्रेस जिलाध्यक्ष की धामी सरकार के दो साल के कार्यकाल पर प्रतिक्रिया

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: उत्तराखंड की धामी सरकार के दो साल के कार्यकाल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा है कि भाजपा सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल बेहद निराशाजनक रहा है। इस सरकार के रहते जनता के हाथ बेरोजगारी व महंगाई लगी है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के रहते महिलाओं का उत्पीड़न बढ़ा है और उत्तराखंड का युवा स्वयं को ठगा महसूस कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में भी भाजपा के पदाधिकारी ही संलिप्त रहे हैं। जिससे भाजपा सरकार ने​ जनता का विश्वास खोया है और इस लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है।

Advertisement

Related News