For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

दुःखद खबर : राखी से एक दिन पहले चार घरों में कोहराम, नदी में डूबने से चार बच्चों की मौत

11:21 AM Aug 31, 2023 IST | CNE DESK
दुःखद खबर   राखी से एक दिन पहले चार घरों में कोहराम  नदी में डूबने से चार बच्चों की मौत
सांकेतिक तस्वीर
Advertisement

UP News | उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से दुःखद खबर सामने आ रही है, यहां पैलानी क्षेत्र में बुधवार को स्नान करने गए पांच बच्चे केन नदी में डूब गए। इस हादसे में दो किशोरियों समेत चार बच्चों की मौत हो गई जबकि एक की तलाश की जा रही है।

Advertisement

अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी मिश्र ने बताया कि गुरगवां गांव में पांच केन नदी में स्नान करने गए थे। स्नान करते समय पांच बच्चे गहरे पानी में डूब गए। सूचना पर तत्काल मौके में पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से चार बच्चों को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल भेजा जहां चारों बच्चों को मृत घोषित किया गया।

Advertisement

मृतकों की पहचान गुरगवां गांव निवासी रामकृपाल की 18 वर्षीय पुत्री राखी, लवलेश के 5 वर्षीय पुत्र सूर्यांश, रामविशाल की 14 वर्षीय पुत्री विजय लक्ष्मी और दिनेश के आठ वर्ष के पुत्र पुष्पेन्द्र के रूप में की गई है। एक अन्य बच्चा अब भी लापता है जिनकी की तलाश गोताखोरों द्वारा की जा रही है।

Advertisement
Advertisement