For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

उत्तराखंड : आय प्रमाण पत्र बनाने को मांगी 7 हजार की रिश्वत, पटवारी और सहयोगी गिरफ्तार

05:11 PM Feb 21, 2024 IST | CNE DESK
उत्तराखंड   आय प्रमाण पत्र बनाने को मांगी 7 हजार की रिश्वत  पटवारी और सहयोगी गिरफ्तार
सांकेतिक तस्वीर
Advertisement

Uttarakhand News | उधम सिंह नगर जिले की काशीपुर तहसील में विजिलेंस टीम ने पटवारी और उसके सहयोगी को 7 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Advertisement

डिप्टी एसपी विजिलेंस कुमाऊं अनिल सिंह मनराल ने बताया कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री न. 1064 पर शिकायत अंकित करायी कि तहसील काशीपुर में नियुक्त राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) धर्मेन्द्र कुमार आय प्रमाण पत्र बनाने की एवज में 7 हजार रूपए रिश्वत की मांग कर रहा है।

Advertisement

विजिलेंस टीम को जांच में तथ्य सही मिले जहां आज बुधवार को धर्मेन्द्र कुमार राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) एवं उनके साथ भ्रष्टाचार में लिप्त प्राईवेट व्यक्ति अलाउद्दीन को शिकायतकर्ता से 7 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए तहसील काशीपुर कार्यालय से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

Advertisement
Advertisement