For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

अल्मोड़ा: वांछित आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

07:59 PM Apr 22, 2024 IST | CNE DESK
अल्मोड़ा  वांछित आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के भतरोंजखान थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायालय में पेश किया गया।

Advertisement

थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में भतरौंजखान थाने की पुलिस टीम ने आरोपी दीपक कुमार पुत्र कृपाल सिंह निवासी ग्राम करणपुर, थाना डिलारी, जिला मुरादाबाद को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। मामला एनडीपीएस एक्ट बनाम रोशन लाल आदि से संबंधित है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक गंगा राम गोला व हेड कांस्टेबल शादाब खान शामिल रहे।

Advertisement

Advertisement