For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.
Advertisement

व्यापारी हित में कार्य करना ही देवभूमि व्यापार मंडल की प्र​थम प्राथमिकता

07:53 PM Jan 08, 2024 IST | CNE DESK
व्यापारी हित में कार्य करना ही देवभूमि व्यापार मंडल की प्र​थम प्राथमिकता
व्यापारी हित में कार्य करना ही देवभूमि व्यापार मंडल की प्र​थम प्राथमिकता
Advertisement

📌 आज इन क्षेत्रों में चला सदस्यता अभियान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। देवभूमि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता व्यापारियों के हित में कार्य करना है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए तमाम व्यापारियों से संपर्क साधा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद ही एक बैठक कर चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

उत्तराखंड की सबसे पुराने पंजीकृत व्यापारिक संगठन देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के चुनाव की तैयारियों के तहत अल्मोड़ा में व्यापारियों को सदस्यता ग्रहण कराने का अभियान लगातार जारी है।

Advertisement

व्यापारी हित में कार्य करना ही देवभूमि व्यापार मंडल की प्र​थम प्राथमिकता
व्यापारी हित में कार्य करना ही देवभूमि व्यापार मंडल की प्र​थम प्राथमिकता

सैकड़ों व्यापारियों को ग्रहण कराई सदस्यता

देवभूमि व्यापार मंडल द्वारा व्यापारियों की सदस्यता शुल्क 50 रुपए रखने से भी व्यापारी काफी उत्साहित हैं। अभियान के छठे दिन बड़ी संख्या में व्यापारियों को सदस्यता दिलाई गई। सोमवार के दिन व्यापारियों को सदस्यता ग्रहण कराने के अभियान की शुरूआत धार की तूनी, ढूंगाधारा, मुख्य बाजार, लिंक रोड तक सदस्यता की गई। अभियान के तहत आज 235 से अधिक व्यापारियों को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता दिलाई गई।

इस मौके पर सदस्यता अभियान में राजेंद्र तिवारी, मनोज सिंह पवार, संजय साह 'रिक्खू', हिमांशु कांडपाल, गणेश जोशी 'गुड्डू', भीमा पवार, रोहित साह, आनंद भोज, सुमित गुप्ता, सुमित साह, अंकुर वोहरा, सूरज वाणी, आशीष भारती आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Advertisement





Advertisement
×