EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

बागेश्वर: कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि

04:56 PM Jul 26, 2024 IST | CNE DESK
Advertisement

✍️ बलिदानियों का पराक्रम की जानकारी दी, तहसील परिसर में पौधारोपण

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: कारगिल विजय दिवस जिले में धूमधाम से मनाया गया। शहीद स्मारक स्थल तहसील परिसर में मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, विधायक पार्वती दास, सुरेश गढ़िया, ब्लाक प्रमुख गरुड़ हेमा बिष्ट, जिलाधिकारी अनुराध पाल, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस की टुकड़ी ने शहीद जवानों को सलामी दी। सैनिक कल्याण अधिकारी जीएस बिष्ट ने कारगिल युद्ध व बलिदानियों के पराक्रम पर प्रकाश डाला। उनकी याद में तहसील परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

Advertisement

नगर में सुबह क्रास कंट्री तथा स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। संस्कृति विभाग के आडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित हुए। बलिदानी स्व. नायक मोहन सिंह, स्व. नायक राम सिंह बोरा, स्व. हरि थापा के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बलिदानी नायक राम सिंह बोरा के प्रतिनिधि के तौर पर ब्लाक प्रतिनिधि सुबेदार कुंदन सिंह रावत, शहीद पूरन चंद्र चौबे के पिता माधवानंद चौबे को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विभिन्न स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिताओं के विजेता पुरस्कृत

Advertisement

निबंध प्रतियोगिता में फाल्गुनी जोशी, ध्रुविका नेगी, कोमल, चित्रकला में लवली गोस्वामी, तुषार खेतवाल, प्रियांशु, भाषण प्रतियोगिता में लक्षिता टंगडिया, मानवेंद्र नेगी, संस्कृति पाठक, सोमेश तिवारी क्रमश: रहे। क्रास कंट्री में लक्की गढ़िया, गणेश सिंह, हिमांशु आर्या, सुहानी आर्या, कविता, साक्षी को पुरस्कृत किया गया।
बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित

Advertisement

कांग्रेस कार्यालय पर कारगिल बलिदानियों को याद किया गया। युद्ध के अमर सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। झंडा रोहण किया गया। पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रमेश भंडारी ने बलिदानियों की वीर गाथा सुनाई। इस दौरान जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, राजेंद्र सिंह परिहार, राजेंद्र सिंह टंगड़िया, लक्ष्मी धर्मशक्तू आदि उपस्थित थे।
शहीद जवानों कोे किया नमन

कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई। यह कार्यक्रम सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आयोजित किया। विधायक पार्वती दास ने कारगिल वीरों के बलिदान को नमन किया। युवाओं को देशभक्ति की प्रेरणा दी। कारगिल युद्ध की गाथा को विस्तार से प्रस्तुत की गई। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान संरक्षक मोहिनी पांडे, प्रधानाचार्य विनोद कुमार पांडेय, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कैप्टन भूपेश दफौटी, मोहन सिंह कनवाल, जीवन राम आदि उपस्थित थे।
गरुड़: कारगिल शहीद राम सिंह बोरा राजकीय जूनियर हाईस्कूल भगरतोला में स्व राम सिंह बोरा को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। उनके द्वारा देश की सीमा पर अदम्य साहस के लिए श्रद्धाजली अर्पित की गई। इस दौरान प्रधानाचार्य महेश पंत, रमेश भयेड़ा मोहम्मद यूसुफ, वंदना पंत, भागीरथी मर्तोलिया सहित विद्यालय के बच्चे मौजूद थे।
भाजपा ने पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

बागेश्वर। कारगिल दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय में पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, विधायक सुरेश गड़िया, पार्वती दास, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, संजय परिहार, दीपा आर्य, घनस्याम जोशी, रवि करायत, धीरेंद्र परिहार, राजेन्द्र परिहार आदि मौजूद थे।

Related News